{"_id":"5cb8b039bdec2214450239ec","slug":"201555607609-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी पर बैन लगाए चुनाव आयोग : कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी पर बैन लगाए चुनाव आयोग : कश्यप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। भाजपा के निवर्तमान सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। उन पर चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए। जिस तरह आयोग ने कुछ नेताओं पर प्रतिबंध लगाया है, वैसे ही प्रतिबंध राहुल गांधी पर भी लगाया जाना चाहिए। वीरेंद्र कश्यप वीरवार को सोलन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हर मंच पर प्रधानमंत्री को चोर बोलते हैं जबकि वे अपने गिरेबान में नहीं झांक रहे हैं।
उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर की टिप्पणी को भी असभ्य करार दिया। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने राष्ट्रपति के दलित होने पर टिप्पणी की है। राष्ट्रपति एक संवैधानिक पद है। ऐसे में मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान से कांग्रेस अपनी छवि लोगों में दिखा रही है।
इस मौके पर राज्य प्रवक्ता रितु सेठी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महिलाओं पर सीधी टिप्पणी की जा रही है। नेता मर्यादा भूल चुके हैं। उन्होंने कहा कि चाहे किसी भी पार्टी के नेता हों उन्हें महिलाओं का आदर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो नेता महिलाओं की इज्जत नहीं करेगा, उसे मतदाता चुनाव में जरूर सबक सिखाएंगे। इस मौके पर भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप और नप उपाध्यक्ष मीरा आनंद भी मौजूद थीं।