{"_id":"5c85367cbdec22144f416805","slug":"201552234108-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागा पहुंचे देव सत शीरगल बाड़ा, भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागा पहुंचे देव सत शीरगल बाड़ा, भंडारे का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागा पहुंचे देव सत शीरगल बाड़ा
देवता के कारिंदों ने क्षेत्र की भलाई के लिए मांगा आशीर्वाद
अमर उजाला ब्यूरो
दाड़लाघाट (सोलन)। मांगल पंचायत के गांव बागा में समाजसेवी कृष्णा चौहान ने अपने निवास स्थान पर देवताओं के देव सत शीरगल बाड़ा देव बाढू जिला मंडी वाले की जातर का आयोजन किया। इस अवसर पर देवता के कारिंदों ने क्षेत्र की भलाई के लिए देवता से आशीर्वाद मांगा और सुख समृद्धि की कामना की।
देवता के कारिंदों ने पारंपरिक विधि विधान और वाद्य यंत्रों की मंगल धुनों के साथ देवता की स्तुति की। देवता ने अपने पुजारियों के माध्यम से लोगों को आशीर्वाद दिया। देव बाड़ा देव बाढू वाले के प्रधान पूर्ण चंद और सचिव किशोरी लाल ने बताया कि क्षेत्र के लोगों में बाड़ा देव देवता के प्रति अटूट आस्था है। इसमें देवता लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। जात्रा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर द्रोपती देवी, गोविंद राम, कांता देवी, हीरू राम ठाकुर, लीला देवी, चौहान कृष्णा, किरण चौहान, सोनिया ठाकुर, मोनिका ठाकुर, रितिका ठाकुर, लकी, विक्की, अक्षय, सबु, विकास, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय अवस्थी, राजेंद्र रावत, ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के पूर्व उपप्रधान राजेश गुप्ता, हीरा लाल, नेहा, मधु, वंदना सहित अन्य मौजूद रहे।