{"_id":"5c77c30cbdec224a415dd735","slug":"201551352588-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ नगरपरिषद को मिलेगा वाहन, नहीं करना पड़ेगा निजी वाहन का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ नगरपरिषद को मिलेगा वाहन, नहीं करना पड़ेगा निजी वाहन का इस्तेमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ नप को मिलेगा वाहन
नहीं करने पड़ेंगे निजी वाहन इस्तेमाल, निदेशक ने मौखिक तौर पर दी मंजूरी
कामकाज के लिए किराये के वाहन नहीं करने पड़ेंगे प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ को जल्द ही अपना वाहन मुहैया होगा। नप के पास अपना वाहन नहीं होने के चलते विकास कार्यों का जायजा लेने और अन्य कामों के लिए निजी या किराये के वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। नप अध्यक्ष और ईओ समेत अधिकारियों-कर्मचारियों को किराए की टैक्सी लेकर काम चलाना पड़ता है। बीते दिनों नालागढ़ दौरे पर आई शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी के साथ आए निदेशक शहरी विकास विभाग ने मौखिक रूप से इसे मंजूरी दी है। इस पर नगर परिषद ने शहरी विकास विभाग को मंजूरी के लिए पत्राचार कर दिया है। शहरी विकास विभाग से इसकी स्वीकृति मिलते ही वाहन की खरीद कर ली जाएगी।
औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत दो नगर परिषद हैं, एक नालागढ़ और दूसरी बद्दी। बद्दी में के पास अपनी गाड़ी थी। जिले के भीतर सभी नगर परिषदों सोलन, परवाणू और बद्दी में अपनी गाड़ियां है लेकिन नालागढ़ ही एक ऐसी परिषद है जिसके पास अपनी गाड़ी नहीं है। अपनी गाड़ी न होने से परिषद के लोग कहीं भी जाने या विभागीय कार्यों को लेकर आने-जाने और निरीक्षण के लिए जब फील्डों में जाना पड़ता है तो परिषद कर्मियों को या तो अपनी निजी गाड़ियां लेकर जानी पड़ती है। उन्हें किराये की टैक्सी ले जाकर गंतव्य तक जाना होता है। नगर परिषद के पास अपनी गाड़ी न होने से परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नप अध्यक्ष नालागढ़ नीरू शर्मा ने कहा कि शहरी विकास विभाग के निदेशक ने मौखिक रूप से इसे मंजूरी दे दी गई है। परिषद ने पत्राचार कर दिया है। शहरी विकास विभाग से मंजूरी मिलने के बाद वाहन की खरीद कर ली जाएगी।