{"_id":"5c77c306bdec2213dd6dc882","slug":"201551352582-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि को लेकर नालागढ़ में तैयारियां शुरू, सजने लगे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि को लेकर नालागढ़ में तैयारियां शुरू, सजने लगे शिवालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि को लेकर नालागढ़ में सजने लगे शिवालय
शोभायात्रा में बैंड होगा मुख्य आकर्षण, सजधज कर शहर में निकलेगी भोले की बारात
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। महाशिवरात्रि पर्व पर निकलने वाली भोले की बारात की तैयारियां जोरों पर हैं। शिवालय सज चुके हैं और भव्य शोभायात्रा को मूर्त रूप दिया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर इस बार दो मार्च को नालागढ़ में भव्य शोभायात्रा और भोले की बारात निकाली जाएगी। इसका मुख्य आकर्षण नंदी पर सवार होकर भोलेनाथ की निकलने वाली भव्य बारात होगी। मनीमाजरा का बैंड मुख्य आकर्षण रहेगा जो शोभायात्रा की शान को चार चांद लगाएगा। शोभायात्रा में भव्य रथ, अघोरी रूप, महारास, ढोल सहित अन्य झांकियां निकाली जाएगी। मां तारादेवी सेवक मंडल के तत्वावधान में शिव भोलने की बारात के लिए पहले सेहरा बंदी होगी, उसके बाद शहर में धूमधाम से बारात निकलेगी। रोजाना सुबह 5:00 बजे एकादश रुद्र महादेव मंदिर से प्रभातफेरी निकाली जा रही है। मंदिरों को सजाने में भक्त जुटे हुए हैं। नालागढ़ क्षेत्र के महादेव मंदिर, भल्लेश्वर मंदिर, बाबा बर्फानी शिव मंदिर, चोये वाला मंदिर, तालाब वाला मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, गबला कुंआ स्थित शिव मंदिर, अस्पताल में स्थित मंदिर, चुहूवाल सहित नालागढ़ उपमंडल के शिवालय सजने शुरू हो गए हैं। बबला मल्होत्रा ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व में मां तारादेवी युवक सेवा मंडल सहित भक्तजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा।