{"_id":"5c43299fbdec22737b7b7274","slug":"201547905439-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन शहर में सूखे सप्लाई टैंक, दो दिन से पानी की लिफ्टिंग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन शहर में सूखे सप्लाई टैंक, दो दिन से पानी की लिफ्टिंग बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। वोल्टेज की समस्या और पाइपों की लीकेज से सोलन शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। दो दिन से सोलन शहर में पानी की नियमित सप्लाई नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के होटलों में पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकरों की मदद लेनी पड़ रही है। सोलन शहर में करीब एक लाख की आबादी को दो दिन से पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। आईपीएच के सहयोग से नगर परिषद ने आपात स्थिति के लिए पेयजल टैंकों में पानी एकत्र किया था लेकिन अब यह पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। आईपीएच ने दावा किया है कि रविवार को शहर में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से सुचारु हो जाएगी। इसके बावजूद शनिवार को दिन भर लोग पानी के लिए यहां-वहां भटकते नजर आए।
जानकारी के अनुसार शहर में गिरि व अश्वनी खड्ड में दो दिनों से पानी की सप्लाई ठप हो गई है। इससे लोगों को कई जगह तो पानी के लिए प्राकृतिक जल स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई जगहों पर तो लोगों ने खुद के पानी के टैंकरों को मंगवाकर गुजारा करना पड़ रहा है। लेकिन नगर परिषद ओर आईपीएच की सुस्त कार्रवाई से लोगों में रोष बढ़ने लगा है। दोनों ही विभागों की कार्यप्रणाली से लोगों को प्यासा रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। इन दोनों ही स्कीमों से पानी लिफ्ट न होने से लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है। पानी के टैंकरों को मंगवाने से लोगों को मानसिक और आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि नगर परिषद का कहना है कि टैंकों में स्टोर पानी से लोगों को पानी मुहैया करवाया है।
विज्ञापन
पाइपें टूटने से नहीं हो पाया पानी लिफ्ट : ठाकुर
नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि कम वोल्टेज और आईपीएच की गिरि व अश्वनी खड्ड स्कीम में पानी के पाइप टूटने से लिफ्टिंग नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि लोगों को जल्द ही पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
अश्वनी खड्ड स्कीम को किया शुरू : सुमित
आईपीएच विभाग सोलन के अधिशासी अभियंता ने सुमित सूद ने बताया कि कम वोल्टेज की वजह से पानी लिफ्ट करने में दिक्कत आई है। उन्होंने बताया कि वोल्टेज कम या ज्यादा होने से पाइपों के ज्वाइंट खुल रहे हैं। इस वजह से पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने बताया कि इसे दुरुस्त किया गया है।