{"_id":"5bfc360bbdec2241b1428b61","slug":"201543255563-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामशहर के नंड में फंदे पर झूला निजी स्कूल का प्रिंसपिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामशहर के नंड में फंदे पर झूला निजी स्कूल का प्रिंसपिल
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने फंदा लगाकर दी जान
रामशहर के नंड की घटना, पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल के रामशहर थाना के तहत एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने प्रिंसिपल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। हालांकि, पुलिस को आत्महत्या वाली जगह से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रिंसिपल की पहचान तरसेम लाल पुत्र प्यारे लाल निवासी गांव डोलरा, डाकघर स्वर्ण तहसील नैना देवी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तरसेम लाल पिछले काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। जानकारी के मुताबिक तरसेम अपनी पत्नी और बेटे के साथ नंड में रह रहा था। सोमवार को उसकी पत्नी बाजार गई थीं और वह घर पर अकेला ही थे। इस दौरान उसने घर में कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब पत्नी बाजार से वापस लौटीं तो पति का शव पंखे से झूलते हुए देखा। पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसी एकत्र हो गए और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। प्रिंसिपल की पत्नी सदमे में चली गई हैं। पुलिस आत्महत्या के संबंध में परिवार और आसपड़ोस के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। उधर, एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या वाली जगह से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की छानबीन कर रही है।