{"_id":"5a05d0db4f1c1b71548bc022","slug":"201510330587-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटबेजा में खेलकूद स्पर्धा 13 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटबेजा में खेलकूद स्पर्धा 13 से
Updated Fri, 10 Nov 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। नेहरू युवा क्लब कोटबेजा के सौजन्य से कोटबेजा में 13 और 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एनवाइसी कोटबेजा के प्रधान नरोत्तम वर्मा ने बताया कि बाल दिवस के मौके पर पिछले 40 सालों से भी अधिक समय से यह दो दिवसीय स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की दर्जनों टीमें भाग लेगी तथा अपने रोमांचक खेल के साथ दर्शकों का मनोरंजन करेगी। प्रतियोगिता के पहले दिन 13 नवंबर को 45 किलोग्राम और 55 किलोग्राम के मुकाबले खेले जाएंगे। इसके फाइनल भी पहले दिन ही होंगे। 45 किलोग्राम के विजेता को 41 सौ और रनर अप को 31 सौ के साथ पुरस्कृत किया जाएगा। 55 किलोग्राम के विजेता को 15 हजार और उपविजेता को 13 हजार का पुरस्कार मिलेगा। कबड्डी के विजेता को 17 हजार और उपविजेता को 15 हजार पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन