{"_id":"66a3a276288e1ca49006f30d","slug":"200-units-of-blood-collected-in-nalagarh-solan-news-c-176-1-ssml1040-125655-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में 200 यूनिट रक्त किया एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में 200 यूनिट रक्त किया एकत्रित
Fri, 26 Jul 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान रक्त देते मंत्री। संवाद
कारगिल विजय दिवस पर लगाया मेगा रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/नालागढ़। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर नालागढ़ में मेगा रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका शुभारंभ उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वीरों के बलिदान से प्रेरणा लेकर हम सभी को राष्ट्र की रक्षा और बहुमूल्य मानव जीवन को बचाने का प्रण लेना चाहिए। कारगिल युद्ध में देश के काम आए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए वीरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है।
उद्योग मंत्री ने कहा कि रक्तदान को महादान कहा गया है। एक व्यक्ति द्वारा दिया गया रक्त जरूरतमंद रोगियों के जीवन की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने सभी उपस्थितजनों से आग्रह दिया कि इस अभियान को सफल बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर लगाना एक पुण्य का कार्य है। शिविर में पीजीआई चंडीगढ़, वेस्टर्न कमांड चंडी मंदिर, कमांड अस्पताल द्वारा सहयोग किया गया। शिविर में लगभग 200 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है।