{"_id":"5c3e075cbdec227378301834","slug":"191547568988-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिहारड़ी मुसलमाना में 15 दिन से पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिहारड़ी मुसलमाना में 15 दिन से पेयजल किल्लत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (सोलन)। ग्राम पंचायत धर्मपुर के वार्ड 11 सिहारड़ी मुसलमाना के आईटीआई क्षेत्र में पिछले 15 दिन से पानी नहीं आ रहा है। इससे करीब 200 परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
फोरलेन निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल है। इसके चलते पिछले काफी समय से पाइपें टूटने के कारण पानी की समस्या बनी हुई है। वहीं सिहारड़ी मुसलमाना के आईटीआई क्षेत्र को पानी की पाइप एमईएस यार्ड के नजदीक सड़क के नीचे पुली से क्रॉस की गई है। हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण पानी की पाइप टूटने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। इस स्थान पर निर्माण कार्य को पूरा होने में अभी समय लग सकता है। लेकिन क्षेत्र के लोगों को पानी न मिलने के कारण भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि आईपीएच के अधिकारियों पर इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता की किसी को पानी मिले या न मिले। लोगों ने कहा कि हाईवे पर ऐसे कई स्थान हैं। जहां पानी की पाइप टूटने से एक माह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। आईपीएच विभाग सोलन के अधीक्षण अभियंता संजीव कौल ने कहा कि उन्हें इस समस्या के बारे में अभी पता चला है। कोई दूसरा रास्ता तलाश कर पानी की आपूर्ति को जल्द बहाल किया जाएगा।