{"_id":"5a412fa14f1c1b96368b6a8c","slug":"191514221473-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब परीक्षा 29 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब परीक्षा 29 को
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की लड़कियों की चयन परीक्षा अब 29 जनवरी को होगी। इससे पहले यह परीक्षा 28 जनवरी को होनी थी। लेकिन कुछ स्कूल के अन्य आवश्यक कार्य के चलते इसकी तिथि में बदलाव किया। इस परीक्षा के लिए सरकारी स्कूल में पढ़ रहीं पांचवीं कक्षा की दो छात्राओं को निशुल्क शिक्षा प्रदान करेगा। इसके लिए छात्रा प्रथम कक्षा से चौथी कक्षा तक सरकारी स्कूल ही दाखिल हो। चौथी कक्षा की अंतिम परीक्षा में कम से कम 80 प्रतिशत अंक हों, परीक्षा में भाग लेने के समय छात्रा की आयु 9 से 12 वर्ष हो। छात्रा हिमाचल की स्थायी निवासी होनी चाहिए। इस परीक्षा के लिए जिला शिक्षा उप निदेशक प्रारंभिक डॉ. चंद्रेश्वर शर्मा ने आह्वान किया कि अधिक से अधिक बच्चे इस मौके का लाभ उठाएं। उन्होंने सभी खंड स्तरीय शिक्षा अधिकारी को भी इस ओर ध्यान देने की बात कही है कि ताकि सभी अभिभावकों को इसकी सूचना मिल सके। छात्रा शारीरिक रूप से सक्षम हो और अधिक जानकारी के लिए पाइनग्रोव स्कूल के नंबर 01792-275690, 691 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन