{"_id":"59f7552e4f1c1b70548b9f54","slug":"191509381422-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के कलाकार हरियाणा में छाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के कलाकार हरियाणा में छाए
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में संस्कार भारती की ओर से आयोजित अखिल भारतीय कला महोत्सव में हिमाचली कलाकारों की प्रस्तुति सराहनीय रही। महोत्सव में सोलन के करीब एक दर्जन कलाकारों ने लोक गायक जियालाल ठाकुर के नेतृत्व में अपनी प्रस्तुति दी। जियालाल ठाकुर ने बताया अखिल भारतीय कला महोत्सव में देशभर के करीब 5000 कलाकारों ने अपने-अपने राज्यों की संस्कृति का प्रदर्शन किया। इसमें हिमाचल के कलाकारों की फोक पर लाइव प्रस्तुति को लोगों ने सराहा। बताया कि इस कार्यक्रम से उन्हें उज्जैन, गोरखपुर, बनारस और रुड़की में कार्यक्रम का निमंत्रण भी मिला जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है। इस कला महोत्सव में 8 साल के ढोलक वादक एवं गायक कलाकार सार्थक बरशांटा और 6 वर्षीय तेजस्वनी ने नगाड़ा बजाकर सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा सुनीता शांडिल और लता कश्यप ने सुहाग गीत तथा ऋतु गीत की प्रस्तुति दी। जियालाल ठाकुर ने पारंपरिक लोक गीत गाए। सूरजमणी ने शहनाई, धर्मपाल ने अरनसिंघा और करनाल बजाई, बलदेव चौहान ने ढोलक से समा बांधा।
विज्ञापन