{"_id":"6150b16c8ebc3efae0731ed3","slug":"19-year-old-youth-died-as-his-bike-hit-by-a-tipper-on-jharmajri-haripur-road-in-bbn-solan-news-sml3851841113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुर-झाड़माजरी मार्ग पर टिपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपुर-झाड़माजरी मार्ग पर टिपर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
19 year old youth died as his bike hit by a tipper on Jharmajri-Haripur road in BBN
बरोटीवाला (सोलन)। झाड़माजरी-हरिपुर मार्ग पर कोटला गांव के समीप एक टिपर के चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। कंपनी में नौकरी कर घर चला रहा था। दो छोटी बहनें स्कूल में पढ़ रही हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार सुबह कोटला गांव के समीप हुआ। हरिपुर गांव का 19 वर्षीय युवक आकाश झाड़माजरी की एक कंपनी में तैनात था। रविवार सुबह वह बाइक पर ड्यूटी जा रहा था। कोटला गांव के समीप सामने से आ रहे एक टिपर से टकरा गया जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
साथी कामगारों ने उसे बद्दी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बरोटीवाला पुलिस ने नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
दोपहर बाद मृतक युवक का हरिपुर के शमशानघाट में अंतिम संस्कार हुआ। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने टिपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।