फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   19 year old youth died as fallen from Kathpaul Tibba of Malokhar Darlaghat in Solan

मलोखर के कठपौल टिब्बे की पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत

Mon, 01 Feb 2021 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
19 year old youth died as fallen from Kathpaul Tibba of Malokhar Darlaghat in Solan
19 year old youth died as fallen from Kathpaul Tibba of Malokhar Darlaghat in Solan
दाड़लाघाट(सोलन)। मलोखर के साथ लगते कठपौल टिब्बे में पहाड़ी से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मामला रविवार का है। युवक अपने दोस्तों के साथ कठपौल बाबा बालक नाथ के दर्शन को गया हुआ था। इसी बीच रास्ते में वह फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। घायल को दाड़लाघाट अस्पताल पहुंचाया लेकिन इससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ बाबा बालक नाथ के दर्शन के लिए गया 19 वर्षीय युवक डिंपल पुत्र श्याम लाल निवासी गांव मलोथी घर आते समय रास्ते में फिसल गया। इससे वह गहरी खाई में गिर गया। इसकी सूचना दोस्तों ने परिजनों और पुलिस को दी। उसे घायल अवस्था में मलोखर तक पहुंचाया जहां से उसे दाड़लाघाट ले गए लेकिन डिंपल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने बागा थाने में शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed