फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   19 new cases of diarrhea in Parwanoo cases, one admitted

Solan News: परवाणू में डायरिया के आए 19 नए मामले, एक को किया भर्ती

Sat, 27 Apr 2024 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 27 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को भी ओपीडी में मरीजों की लगी रहीं कतारें
विज्ञापन

टकसाल क्षेत्र से कम नहीं हो रहे मामले, चिंताएं बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/परवाणू। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में शनिवार को भी डायरिया मामले कम नहीं हुए हैं। परवाणू के ईएसआई अस्पताल में 19 मरीज शनिवार को डायरिया से पीड़ित होकर पहुंचे। इनमें एक मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे भर्ती किया गया। अब टकसाल पंचायत से मामले बढ़ रहे हैं। बीते दिनों शहर से अधिक मामले आ रहे थे। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से प्राकृतिक स्रोतों को बंद करवा दिया है और वहां पर सूचना बोर्ड लगा दिया है। शनिवार को 541 मामले डायरिया के हो गए।

शनिवार को भी ईएसआई अस्पताल में काफी भीड़ देखने को मिली। डायरिया मामले कम होने के चलते चिंताएं भी बरकरार बनी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग का घर-घर जाकर पानी की जांच करने का अभियान जारी है। आशा वर्करों की टीम ने परवाणू व इसके आसपास के क्षेत्रों में पानी की टंकियों में जांच की और लोगों को पानी की टंकियां साफ करने के लिए भी कहा जा रहा है। आशा वर्करों ने लोगों को क्लोरीन, ओआरएस घोल, दवाएं, जिंक भी बांटी।
विज्ञापन

उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर डॉ. कविता शर्मा ने कहा कि ईएसआई अस्पताल परवाणू में वीरवार को 19 नए डायरिया के मामले आए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग घर-घर जाकर दवाएं बांट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed