फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   182 patients in 675 found suffering from viral in health fair organised in Chandi Solan

इलाज के लिए पहुंचे 182 मरीज मौसमी वायरल की चपेट में

Fri, 22 Apr 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिला स्वास्थ्य विभाग के पांच दिवसीय स्वास्थ्य मेले का चंडी में समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन चिकित्सा खंड चंडी में 675 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। इनमें 182 मरीज मौसमी वायरल की चपेट में आए थे।
इन्हें विभाग की टीम ने जरूरी दवाओं के साथ-साथ आराम करने की सलाह दी। इसी के साथ मेले में लोगों के नेत्र जांच, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य टेस्ट भी किए गए। स्वास्थ्य मेले में दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के आदेशों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव पर 18 से 22 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेले आयोजित किए गए। जिला में मेले की शुरुआत चिकित्सा खंड धर्मपुर से की गई थी। इस मेले में लोगों को सुपरस्पेशियलिटी चिकित्सकों ने लोगों को परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ही स्वास्थ्य विभाग से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। चंडी में आयोजित स्वास्थ्य मेले में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष विभाग ने 675 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। 53 लोगों के आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड, 30 लोगों का आधार कार्ड का सृजन किया गया जबकि 28 दिव्यांगता प्रमाण और आयुष विभाग ने 65 लोगों को योग परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed