{"_id":"5c8292b1bdec2213f41340ee","slug":"181552061105-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएन में पुलिस के खाली पद भरने को मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएन में पुलिस के खाली पद भरने को मिली स्वीकृति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीबीएन में पुलिस कर्मियों के खाली पद भरने को मंजूरी
बीबीएन में पुलिस खरीदेगी 30 नए मोटरसाइकिल, हाईवे पर गश्त में मिलेगी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
बरोटीवाला (सोलन)। पुलिस नेटवर्क को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस जिला बद्दी में विभिन्न श्रेणियों के अतिरिक्त पद भरने को मंजूरी प्रदान की गई। इनमें पुलिस थाना बद्दी के लिए कांस्टेबल के 6 पद, बरोटीवाला पुलिस थाना के लिए कांस्टेबल के 5 पद, नालागढ़ और रामशहर पुलिस थानों के लिए कांस्टेबल के सात-सात पद, महिला पुलिस थाना बद्दी के लिए सब-इंस्पेक्टर का एक पद और कांस्टेबल के 6 पद, पुलिस थाना जगांह के लिए हेड कांस्टेबल का एक पद, पुलिस थाना धबोटा के लिए एएसआई का एक पद, हेड कांस्टेबल का एक पद और कांस्टेबल के पांच पद, टोल बैरियर धेरोवाल के लिए एएसआई का एक पद, टोल बैरियर बद्दी के लिए हेड कांस्टेबल के तीन पद और कांस्टेबल के 9 पद, चेक पोस्ट बघेरी के लिए एएसआई का एक पद, हेड कांस्टेबल के दो पद और कांस्टेबल के 9 पद भरे जाएंगे। एसपी बद्दी रोहित मालपानी ने बताया कि यह फैसला बीबीएन में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 30 मोटरसाइकिल भी खरीदे जाएंगे, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल मिलते ही यातायात और हाईवे गश्त के कार्यों में आसानी होगी।