{"_id":"5c767ccdbdec222720374c92","slug":"181551269069-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता रैली नालागढ़ बारिश के बीच रैली में उमड़ी भारी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता रैली नालागढ़ बारिश के बीच रैली में उमड़ी भारी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। महिला अबला नहीं सबला है, नारी सब पर भारी, कोमल है कमजोर नहीं तू, हम सब ने ठाना है महिलाओं का स्वावलंबन जगाना है जैसे प्रेरक नारों से नालागढ़ शहर गुंजायमान हो उठा। अमर उजाला के महिला सशक्तीकरण पर अपराजिता कार्यक्रम की जागरूकता रैली का जिसमें छात्राओं ने इस रैली में बढ़चढ़ कर भाग लिया और शहर में जागरूकता का अलख जगाया। नालागढ़ कॉलेज और लॉर्ड महावीरा नर्सिंग कॉलेज नालागढ़ की प्रशिक्षु नर्सों ने भारी संख्या में उमड़ कर महिला सशक्तीकरण के इस विषय पर खूब बल देकर इस संदेश को जनजागरण तक पहुंचाया। एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा, डीएसपी नालागढ़ चमन लाल और युवा हरप्रीत सैणी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर तहसीलदार नालागढ़ विजय राय, डॉ. अजीत पाल जैन, डॉ. आशिमा जैन ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। रड़ियाली पंचायत प्रधान इंदू ठाकुर भी इस मौके पर मौजूद रहीं।
आज नारी किसी से कमजोर नहीं : प्रशांत देष्टा
एसडीएम प्रशांत देष्टा ने कहा कि नारी किसी से कमजोर नहीं बल्कि पुरुषों के समान समाज निर्माण में योगदान दे रही है। उन्होंने अमर उजाला के कार्यक्रमों और रैली के आयोजन की सराहना की। यह संदेश जनजागरण तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं एक कड़ी का काम करेगी।
समाज निर्माण में अहम हैं महिलाओं की साझेदारी : हरप्रीत सैणी
युवा समाजसेवी हरप्रीत सैणी ने कहा कि समाज निर्माण में पुरुषों और महिलाओं की जिम्मेवारी बराबर है। आज महिलाएं अपनी जिम्मेवारियों का बखूबी ढंग से निर्वहन करते हुए समाज निर्माण में पूर्ण रूप से भागीदारी कर रही है। महिलाएं आज चूल्हे चौके तक सीमित न होकर विभिन्न कार्य क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही है और देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन है।
विज्ञापन
अमर उजाला की मुहिम में दे आहुति : केसी चमन
बीबीएनडीए के सीईओ केसी चमन ने अमर उजाला की अपराजिता मुहिम की प्रशंसा कर महिलाओं और छात्राओं से आह्वान किया कि वे महिला हित में चल रहे अभियान में राजदूत बनें। महिला उत्थान व उनके सशक्तीकरण की मुहिम में आहुति दें। नारी केवल घर परिवार ही नहीं बल्कि देश चलाने की भी क्षमता रखती है।
शक्ति के बिना शिव भी हैं अधूरे : डॉ. पाठक
स्पेशल बीएमओ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अजय पाठक ने कहा कि समाज में जितना पुरुषों का योगदान है, उतना ही महिलाओं का भी है। उन्होंने कहा कि शक्ति के बिना शिव भी अधूरे हैं। आज की महिलाएं देश के सर्वोच्च पदों पर समाज निर्माण में सहयोग कर रही है। महिलाएं अपने अधिकार जानें और स्वावबलंबी बनें।