{"_id":"5bfd77bfbdec22417217d9ee","slug":"181543337919-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बद्दी के बड़े उद्योगों ने काठा में जला दिया कूड़ा, नैना अपार्टमेंट कॉलोनी के लोग भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बद्दी के बड़े उद्योगों ने काठा में जला दिया कूड़ा, नैना अपार्टमेंट कॉलोनी के लोग भड़के
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योगों ने काठा मेें जला दिया कूड़ा
नैना अपार्टमेंट कॉलोनी के लोग भड़के
रात के अंधेरे में ट्रेक्टर से ठिकाने लगाया कूड़ा और फिर लगा दी आग
धुएं के गुब्बार से भरा आवासीय परिसर, लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला के प्रतिष्ठित उद्योगों ने रात का फायदा उठाकर वार्ड नंबर छह की निजी आवासीय कॉलोनी के नजदीक खाली पड़ी जमीन में कूडा फेंक दिया। यही नहीं उद्योगों के कारिंदों ने सड़े गले औद्योगिक कचरे को आग भी लगा दी। इससे पूरी कॉलोनी में धुएं का वातावरण बन गया। दुखी लोगों ने इसकी सूचना प्रदूषण बोर्ड और फायर विभागों को दी। दोनों विभागों के कर्मचारी दस मिनट के भीतर ही काठा में खाली पड़ी जमीन में पहुंचे। फायर विभाग ने लगभग एक घंटे में आग पर काबू पा लिया और जहरीले धुएं को शांत किया। वहीं, प्रदूषण बोर्ड कर्मचारियों ने वहां पड़े कूड़े कचरे और वेस्ट रेपरों को एकत्रित कर कलंदरा बनाया है। इनमें प्रमुख तौर पर फलोरा इंडस्ट्रीज, करो टन ग्रिव्स, प्रेसटीज, हिंदुस्तान यूनीलीवर, मार्क एंटरप्राइसिस काठा, जॉनसन, प्रीसम जॉनसन, गलेन मार्क फार्मा, सिपला लिमिटेड, टौरेंट फार्मा, पिडीलाइट इंडस्ट्रीज का इंडस्ट्रियल वेस्ट के अलावा इनकी पुरानी वर्दियां और रेपर इस डंपिंग कचरे में शामिल था। फायर ऑफिसर देवेंद्र कुमार ने बताया कि रात को कंपनियों के ट्रेक्टरों से कूड़ा फेंका और उसमें आग लगा दी। जिसे बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं प्रदूषण बोर्ड के एक्सईएन अविनाश शारदा ने कहा कि कर्मचारी दस मिनट में मौके पर पहुंच गए थे और संबधित कचरे का कलंदरा बनाकर विभाग को सौंपा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर दी गई है। नैना अपार्टमेंट आवासीय सोसायटी के पदाधिकारियों ने ऐसे बेलगाम उद्योगों पर कड़ी कार्रवाई की की मांग दोहराई है।