फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   समर सीजन में इस बार हेरिटेज मार्ग पर नहीं दौड़ी अतिरिक्त रेलकार

समर सीजन में इस बार हेरिटेज मार्ग पर नहीं दौड़ी अतिरिक्त रेलकार

Mon, 07 May 2018 10:58 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
समर सीजन में इस बार हेरिटेज मार्ग पर नहीं दौड़ी अतिरिक्त रेलकार
समर सीजन पर प्रत्येक वर्ष देश विदेश से आने वाले पर्यटकों की मांग पर रेलकार चलाई जाती है। - फोटो : अमर उजाला

विनीत कुमार

विज्ञापन

सोलन।
हर वर्ष कालका शिमला हेरिटेज मार्ग पर दौड़ने वाली अतिरिक्त रेलकार इस बार पर्यटकों के लिए शुरू नहीं हो पाई है। समर सीजन पर प्रत्येक वर्ष देश विदेश से आने वाले पर्यटकों की मांग पर रेलकार चलाई जाती है। पर्यटकों की अधिक मांग न होने के कारण अभी बोर्ड ने अतिरिक्त रेलकार चलाने का फैसला नहीं लिया है।

गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड ने कुछ दिनों पहले हेरिटेज रेलवे मार्ग पर पर्यटकों के लिए दो स्पेशल गाड़ियों को चलाना शुरू किया है। गर्मी का सीजन शुरू होते ही देश-विदेश से शिमला आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। इसके बाद हेरिटेज मार्ग पर सफर का आनंद लेने के लिए पर्यटक रेलवे बोर्ड से अतिरिक्त रेलकार चलाने की मांग करते हैं।
विज्ञापन


हेरिटेज मार्ग पर पर्यटकों की अधिक संख्या होने पर ही बोर्ड रेलकार को शुुरू करेगा। कालका शिमला रेलवे मार्ग पर बोर्ड ने दो होलीडे स्पेशल गाड़ियों को चला दिया है। इन दिनों बाहरी राज्यों से शिमला आने के लिए पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके बावजूद अतिरिक्त रेलकार को चलाने की मांग अधिक नहीं हुई है। गर्मी में देश विदेश से शिमला आने वाले अधिकतर पर्यटक ऐतिहासिक रेलवे मार्ग से सफर करना पसंद करते हैं। पर्यटकों को हेरिटेज मार्ग पर बेहतर सुविधा देेने के लिए बोर्ड द्वारा हर साल अतिरिक्त ट्रेनों सहित एक रेलकार को भी चलाया जाता है। इस समय हेरिटेज मार्ग पर 14 ट्रेन बोर्ड चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून से चल सकती है अतिरिक्त रेलकार
अभी पर्यटकों की अधिक मांग ने होने के कारण रेलवे बोर्ड द्वारा रेलकार को नहीं चलाया गया है। बताया जा रहा है कि जून तक इस अतिरिक्त रेलकार को पर्यटकों की मांग पर बोर्ड चला सकता है। देश-विदेश से आए पर्यटकों को फिलहाल अभी स्पेशल ट्रेनों में ही हेरिटेज मार्ग का सफर करना होगा।

इस बारे में रेलवे अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि अभी हेरिटेज मार्ग पर कोई भी अतिरिक्त रेलकार नहीं चली है। पर्यटकों की डिमांड पर रेलकार चलाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed