{"_id":"5a5f7e274f1c1b62268b4de6","slug":"181516207655-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला भर में 233 नई योजनाओं पर किया जाएगा कार्य राज्य वित आयोग से एक करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला भर में 233 नई योजनाओं पर किया जाएगा कार्य राज्य वित आयोग से एक करोड़
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद की बैठक में विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने पर चर्चा, सदस्यों ने उठाया खस्ताहाल सड़कों का मुद्दा
स्वास्थ्य और पेयजल सेवाएं दुरुस्त करने का आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन।
राज्य वित्त आयोग की तरफ से जिला परिषद सोलन, पंचायत समितियों और विभिन्न विभागों को 233 योजनाओं के लिए एक करोड़ 83 लाख 77 हजार मंजूर हुए हैं। इन योजनाओं पर जल्द कार्य शुरू होगा। जिला परिषद की बुधवार को आयोजित त्रैमासिक बैठक में कई विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न विभाग 100 दिन का लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य वित्त आयोग के तहत पंचायत समिति धर्मपुर की 33 योजनाओं के लिए 24 लाख, पंचायत समिति कंडाघाट की 27 योजनाओं के लिए 11 लाख, 2 हजार 981 रुपये तथा पंचायत समिति नालागढ़ की 75 योजनाओं के लिए 45 लाख 85 हजार रुपये के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। बैठक की अध्यक्षता जिप अध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने की। बैठक में अधिकतर सड़क, स्वास्थ्य और पानी के मुद्दे उठाए गए।
बैठक में विभिन्न सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग, पथ परिवहन निगम, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, प्रदेश विद्युत बोर्ड, प्रदूषण तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबंधित कुल 95 मदों पर चर्चा की। इसमें जिप उपाध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा ने बदौण से गड़ोण सड़क को पक्का करने, गांव रैला भड़ेच में बिजली का नया ट्रांसफार्मर लगाने तथा भियूंखरी स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों की कमी बारे सदन में मांग की। जिला परिषद सदस्य सत्या कश्यप ने कुनिहार अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, राजकीय कन्या विद्यालय तालाब (कुनिहार) में विज्ञान की कक्षाएं आरंभ करने तथा नालागढ़-शिमला सड़क की ममलीग के पास खराब हालत का मुद्दा बैठक में उठाया।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी विवेक चंदेल ने जिला परिषद अध्यक्ष तथा सदस्यों को विश्वास दिलाया कि जिला प्रशासन विभिन्न मामलों को समय पर निपटाएगा। विकास कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं को नियत समय पर सुलझाने की दिशा में कार्य करें। इस अवसर पर विभिन्न जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति अध्यक्ष एवं सदस्य, समिति के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
नालागढ़ में एनएच की हालत सुधारें : सुखदेव कौर
जिला परिषद सदस्य सुखदेव कौर ने नालागढ़ से बगलैड़ तक के राष्ट्रीय राजमार्ग की बदतर स्थिति, पंचायत जुखाड़ी के गांव कोहला में पानी की पाईपों को बदलने तथा नालागढ़ उपमंडल में स्वारघाट से नंड, मस्तानपुरा से खिल्लियां, नगर से जनोण कोटला, स्वारघाट से जुखाड़ तथा जोघों से बरूणा सड़क की मरम्मत का मुद्दा सदन क समक्ष रखा।
जिप बैठक से गैर हाजिर रहे
अफसरों को जारी होंगे नोटिस
सोलन। जिला परिषद सदस्य आम जनता और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। जिप की बैठक में ऐसे कई मुद्दे उठते हैं जो आम लोगों से जुड़े हैं। इनके माध्यम से लोगों के हित के अनेक कार्य संभव होते हैं। त्रैमासिक आयोजित होने वाली यह बैठक इस दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है कि बैठक में आम जनता से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े मामलों को सुलझाया जाता है। लेकिन इसके बावजूद कई अधिकारियों ने बैठक में आना जरूरी नहीं समझा। जिप अध्यक्ष ने परिषद सचिव को निर्देश दिए कि अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं तथा विभागों के सचिवों को इस संबंध में जानकारी दें। बैठक से आरटीओ, अर्की के बिजली बोर्ड के अधिशासी
अभियंता, प्रदूषण बोर्ड परवाणू के अधिशासी अभियंता और डीएफओ नालागढ़ गैर हाजिर रहे।