फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   धर्मपुर में बस स्टैंड, शॉपिंग कांपलेक्स और मिनी सचिवालय का ऐलान

धर्मपुर में बस स्टैंड, शॉपिंग कांपलेक्स और मिनी सचिवालय का ऐलान

Thu, 28 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर में बस स्टैंड, शॉपिंग कांपलेक्स और मिनी सचिवालय का ऐलान
सोलन में डॉक्टर राजीव सेजल का मंत्री बनने पर स्वागत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

धर्मपुर (सोलन)। मंत्री बनने के बाद पहली बार धर्मपुर पहुंचे डॉ. राजीव सैजल ने स्थानीय लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। सैजल ने एलान किया कि जल्द ही धर्मपुर में बस अड्डा, शापिंग कांप्लेक्स और मिनी सचिवालय का निर्माण किया जाएगा। भाजपा कसौली मंडल की ओर से लोक निर्माण विभाग सुक्कीजोहड़ी धर्मपुर में मंत्री डॉ. राजीव सैजल का भव्य स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष दौलत राम ठाकुर ने की।

विज्ञापन


शिमला से धर्मपुर मंत्री का काफिला रात लगभग 9.30 बजे पहुंचा। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों की थाप और पहाड़ी नाटी डालकर उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत समारोह रात 12 बजे तक चलता रहा। इस मौके पर डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता कसौली में पिछले पांच वर्षों से रुके विकास को पटरी पर वापस लाना है। इसमें पहली प्राथमिकता एसडीएम कार्यालय खोलने की होगी। धर्मपुर में फोरलेन प्रभावित कारोबारियों को बसाने के लिए एमईएस यार्ड धर्मपुर में शॉपिंग कांपलेक्स बनाने के लिए केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय से संपर्क साधा जाएगा। जमीन डिफेंस के कब्जे को छुड़वाकर प्रदेश सरकार के अधीन की जाएगी। अगर यह बात नहीं बनी तो दूसरा विकल्प एनएचएआई से जमीन लेकर अधिग्रहण किया जाएगा। जनता की सुविधा के लिए बस स्टैंड और सुलभ शौचालय तथा शॉपिंग कांपलेक्स का निर्माण होगा। इसके लिए जल्द दोनों विकल्पों पर जल्द से जल्द कार्य आरंभ करवाया जाएगा।
विज्ञापन


धर्मपुर स्थित आईटीआई में मिनी सचिवालय का निर्माण कर परिसर के अंदर सभी कार्यालय खोले जाएंगे। इस अवसर पर कसौली भाजपा मंडल अध्यक्ष दौलत बंसल ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुदरम ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष मदन मोहन मेहता, भाजपा मीडिया प्रभारी चंदन शर्मा, सुमन, लक्ष्मीदत्त अत्री, हिमांशु, डिपंल, अमित, बाल किशन, हितेश, दिनेश, भूपेंद्र, जतिन, किशौरी, कुलदीप, मोहित, ओम प्रकाश, विनोद मरवाह, सीताराम, विक्रम, रजत, सजय, विशाल, आलोक बंसल, हरीश, सुनील, सोहन लाल, हीरानंद, संजीव ठाकुर, दूनी चंद धीमान, रूबीन, सुरजीत सिह लांबा, राजपाल, सुनील, संतोष, सोनू, तपस, केदार शर्मा, नरेश गुप्ता, राजेश बंसल, पीयूष, सिंगला, राजेंद्र लहरी, कसौली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कृष्णा भारती, भाजपा महिला महामंत्री डौली कपलिश, सत्या ठाकुर, हेमलता, दीक्षा, सुषमा, पुष्पा, अंजू, मनसी देवी, आशा धीमान, ममता ठाकुर, बिमला दास, डिंपल, पूनम, रमा शर्मा, राजकुमार सिंगला, रामेश्वर ठाकुर, सुदंरम ठाकुर, मदन मोहन मेहता, विनोद मरवाह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed