{"_id":"5a3be5af4f1c1bb34a8b7a0a","slug":"181513874863-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों ने कहानी सुना श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों ने कहानी सुना श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)।
विज्ञापन
अल्पाइन पब्लिक स्कूल नालागढ़ के नन्हे मुन्ने बच्चों ने कहानी सुनाकर उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। स्कूल में नर्सरी से केजी कक्षा के नौनिहालों के मध्य कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
स्कूल की प्रधानाचार्य प्रेम जोशी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर नौनिहालों की हौसला अफजाई की। विजेताओं को पुरस्कार भी बांटे। नर्सरी कक्षा से नान्या, अंशुमन, नव्या, आराध्य, हरगुण, प्रियांशी, प्रतुल, अवनीत, अंशिका ने पहला व दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि केजी कक्षा से काव्य, हरलीन, विराट, जीविका, सान्वी, पूर्णिमा, नितिन, सानिध्य, अंकिता, देवांशी, अरमान, कार्तिक, हिमानी, रूद्रीर, दक्षवीर सार्थक, रणजोत, अनिषा, दिवांशी, आस्था, निक्षित, तरनजोत, अश्मित, कमलप्रीत, आकांशा, विपिन ने प्रथम द्वितीय स्थान अर्जित किया। प्रधानाचार्य प्रेम जोशी ने कहा कि छात्र ऐसी शिक्षाप्रद कहानियों से बहुत कुछ सीख सकते हैं। कहा कि स्कूल प्रबंधन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्प है।
विज्ञापन