फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में हाई कोर्ट की सख्ती के बाद जमा हुए 1.20 करोड़ रुपये

परवाणू में हाई कोर्ट की सख्ती के बाद जमा हुए 1.20 करोड़ रुपये

Thu, 21 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
परवाणू में 20 दुकानों का कट
जाएगा बिजली-पानी कनेक्शन
लाखों का प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने पर नगर परिषद करेगी कार्रवाई
हाईकोर्ट के आदेशोें के बाद अभी तक 90 डिफाल्टरों ने चुकता किया टैक्स
....

अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)।
परवाणू शहर में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद टैक्स डिफाल्टरों ने 1.20 करोड़ का टैक्स जमा करवा दिया है। 70 औद्योगिक और 20 व्यावसायिक डिफाल्टरों ने टैक्स भर दिया है। अभी भी 29 डिफाल्टरों ने लाखों का टैक्स चुकता नहीं किया है। इसमें नौ उद्योग और 20 व्यावसायिक (दुकानदार) डिफाल्टर शामिल हैं। दुकानों का शीघ्र ही बिजली पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस संबंध में नगर परिषद ने बिजली बोर्ड को कनेक्शन काटने के लिए कह दिया है।
पिछले दिनों नगर परिषद परवाणू ने 79 टैक्स डिफाल्टरों की सूची प्रदेश हाईकोई में पेश की थी। इसके बाद प्रदेश हाई कोर्ट ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद परवाणू के औद्योगिक डिफाल्टरों में काफी हड़कंप मच गया। धीरे-धीरे सभी डिफाल्टर अपने टैक्स जमा करवाने लगे। बावजूद करीब 37 उद्योग ऐसे रह गए हैं जिन्होंने अपने टैक्स जमा नहीं किए। इसके बाद इन सभी उद्योगों की सूची नगर परिषद परवाणू ने बिजली बोर्ड और हिमुडा को पानी व बिजली के कनेक्शन काटने के लिए जारी की। दोनों विभागों ने भी इस पर कार्रवाई करते हुए बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए। नगर परिषद परवाणू ने व्यावसायिक डिफाल्टरों पर भी शिकंजा कसते हुए 40 व्यावसायिक टैक्स धारकों को नोटिस जारी किए। इसके बाद इनमें से करीब 20 टैक्स धारकों ने अपने टैक्स जमा करवा दिए और 20 ऐसे रह गए हैं, जिन्होंने अभी तक भी अपना टैक्स जमा नहीं करवाया है।
विज्ञापन

....
अभी भी करीब 54 लाख टैक्स बाकी
औद्योगिक शहर परवाणू में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद जहां एक ओर टैक्स डिफाल्टरों ने अपना टैक्स जमा करवाना शुरू किया है, लेकिन अभी भी 29 डिफाल्टरों में से करीब 54 लाख 15 हजार 708 रुपये वसूलना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
बिजली बोर्ड को कार्रवाई के लिए कहा: सुधीर कुमार
नगर परिषद परवाणू के कार्यकारी अधिकारी सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक 9 उद्योगों व 20 व्यावसायिक टैक्स धारकों ने अपना टैक्स नहीं चुकाया है। व्यावसायिक टैक्स धारकों के बिजली पानी कनेक्शन काटने के लिए बिजली बोर्ड को सूची सौंप दी है। शीघ्र कार्रवाई के लिए कहा गया है।

अभी नहीं मिली सूची : अशोक ठाकुर
बिजली बोर्ड के एसडीओ अशोक ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद की सूची नहीं मिली है। जैसे ही सूची मिलेगी कनेक्शन काट दिए जाएंगे। कहा कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से नौ की सूची मिली थी तो बिजली कनेक्शन काट दिए थे।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed