{"_id":"5a36a1a44f1c1bee688c242d","slug":"181513529764-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन योजना की जाए बहाल : शिक्षक महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन योजना की जाए बहाल : शिक्षक महासंघ
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)।
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ की बैठक अर्की में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेम शर्मा ने की। बैठक में 15 सूत्रीय एजेंडे पर चर्चा की गई। कंट्रीब्यूट्री पेंशन के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना को पुन: बहाल करने की मांग की।
कहा कि नई पेंशन योजना लागू करके शिक्षकों और कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। महासंघ ने सरकार से आग्रह किया कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। इसी प्रकार 4-9-14 के वित्तीय लाभ सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को दिए जाएं।
विज्ञापन
एलीमेंट्री सेवारत शिक्षकों के लिए डिप्लोमा इन एलीमेंट्री शिक्षा की अनिवार्यता को हटाया जाए। बैठक में दो वर्ष की प्रमोशन पीरियड की शर्तों को हटाया जाए। पदोन्नति के दौरान जो ग्रेड पे पुरानी दी जा रही है, पदोन्नति के दौरान नई ग्रेड पे लागू की जाए।
विज्ञापन
पैराटीचर, पीटीए, पैट और एसएमसी शिक्षकों को सेवाओं को शीघ्र नियमित किया जाए। हिमाचल शिक्षक महासंघ ने सरकार से आग्रह किया कि प्रधानाचार्य की पदोन्नति को प्लेसमेंट के साथ-साथ नियमित पदोन्नति भी की जाए। इस अवसर पर हिमाचल शिक्षक महासंघ के मुख्य संरक्षक प्रोफेसर यशवंत राणा, मुख्य सलाहकार गुरुदत्त शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पवन शर्मा, महासचिव लायक राम शर्मा, पवन मिश्र, वित्त सचिव संजय कुमार, कार्यालय सचिव महेंद्र चौहान ओर कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
000