{"_id":"59fc9a334f1c1b69678b8f42","slug":"181509726771-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे बदलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे बदलेंगे
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन अब पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। हालांकि वर्तमान में भी यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं लेकिन इनमें से अधिकतर पुराने और खराब हो चुके थे। इसके चलते हर गतिविधि पर नजर रखना अस्पताल प्रबंधन को मुश्किल हो रहा था। अब अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में हो रही गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए सभी पुराने सीसीटीवी कैमरे हटा दिए हैं। इसकी जगह पर अब नए कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें करीब 50 कैमरों को स्थापित किया जाएगा। जल्द ही पुराने कैमरों को हटाकर इनकी जगह नए कैमरे स्थापित किए जाएंगे।
आलम यह है कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में जिला भर सहित सिरमौर और शिमला जिला के लोग भी इलाज करवाने के लिए यहां आते हैं। इसके चलते अस्पताल में लोगों की भीड़ अधिक होती है। इसका फायदा शातिर लोग उठाकर यहां लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं। लेकिन सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण वह घटना को अंजाम देकर सबूत छोड़े बिना गायब हो जाते हैं। इस कारण इनकों पकड़ना मुश्किल हो जाता है। अस्पताल में कई बार लड़ाई झगड़े भी हो चुके हैं। सीसीटीवी कैमरे लगने से जहां चोरी जैसी घटनाओं पर नजर रहेगी वहीं लोग खुद को भी सुरक्षित महसूस करेंगे। अस्पताल प्रशासन ओपीडी सहित वार्डों में भी कैमरे लगवाएगा ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
पचास कैमरे बदलेगा अस्पताल प्रशासन : गुप्ता
एमएस सोलन महेश गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में कैमरे लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुराने कैमरों को निकाला जा रहा है। इसमें ठीक कैमरों सहित करीब 50 कैमरों को स्थापित किया जाएगा। इसकी सुविधा लोगों को जल्द ही प्रदान कर दी जाएगी।