{"_id":"59f8a7924f1c1bd7538ba51a","slug":"181509468050-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर स्कूल में मनाया सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर स्कूल में मनाया सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर (सोलन)। राजकीय उच्च पाठशाला रामपुर में मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल का 142वां जन्मदिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापक कमल किशोर शर्मा ने की। स्कूल में राष्ट्र एकता की प्रतिज्ञा के साथ दौड़ का आयोजन भी किया गया। यह दौड़ स्कूल प्रांगण से शुरू होकर दो किलोमीटर तिमली गांव तक गई। इसमें सभी सौ बच्चों ने भाग लिया। इसमें प्राथमिक वर्ग से सागर प्रथम, श्रृष्टि द्वितीय तथा पीयूष तृतीय स्थान पर रहे। माध्यमिक वर्ग में नितिन प्रथम, सचिन द्वितीय और विजय तृतीय तथा लड़कियों में आरती, कुसुम लता और पलक क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। उच्च वर्ग में लड़कों में चेतन, मोहित और कुलदीप तथा लड़कियों में सीमा प्रथम, कृष्णा दूसरे और तनवी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन