फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   172 players from 13 schools will show their strength

Solan News: 13 स्कूलों के 172 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Mon, 01 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
चंडी स्कूल में तीन दिवसीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

बारिश के चलते पहले दिन नहीं हो पाए मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उप तहसील कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत चंडी के आदर्श माध्यमिक पाठशाला चंडी में अंडर-14 (छात्र ) कुठार ब्लॉक की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन समारोह में बीएड कॉलेज के सचिव चंद्र मोहन शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के बाद कार्यक्रम शुरू किया गया। हालांकि पहले दिन बारिश के कारण मैच नहीं हो पाए।प्रधानाचार्य दर्शन शर्मा ने बताया कि खंड कुठार के 13 स्कूलों के 172 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। तीन दिन तक यह प्रतियोगिता चलेगी। इसमें कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो आदि प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों के खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की जांच की। सोलन से आए निरीक्षक धर्मेंद्र ठाकुर ने भी व्यवस्था का निरीक्षण किया। चंद्र मोहन शर्मा ने अपनी निधि से 11 हजार रुपये स्कूल को दिए। उद्घाटन समारोह में राजमणि शर्मा, संजीव चौहान, दलीप वशिष्ठ स्कूल स्टाफ, एसएमसी सदस्य सरिता राघव, लक्ष्मी सहोता, ऊषा शर्मा, निशा पवांर, कृष्णा, वीरेंद्र सहोता और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed