फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   उम्मीदवारों को रखना होगा नामांकन से निर्वाचन तक का हिसाब

उम्मीदवारों को रखना होगा नामांकन से निर्वाचन तक का हिसाब

Wed, 13 Mar 2019 05:50 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Wed, 13 Mar 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने कहा है कि नामांकन दाखिल करने से निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने तक का पूरा खर्च उम्मीदवारों को सार्वजनिक करना होगा। चुनाव लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों को चुनाव परिणाम की घोषणा के 30 दिन के भीतर व्यय की प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी के पास जमा करवानी होगी। उपायुुक्त बुधवार को सोलन में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में भाजपा, कांग्रेस तथा सीपीआई इत्यादि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आदर्श आचार संहिता, चुनाव से संबंधित प्रशासन की ओर से निर्धारित विभिन्न वस्तुओं की दरों, अनुमतियों की प्रक्रिया सहित विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77 के अधीन यह अनिवार्य है कि लोकसभा अथवा राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार नामांकन की तिथि से निर्वाचन परिणाम की घोषणा तक की अवधि में निर्वाचन लड़ने के लिए स्वयं खर्च की गई धनराशि या या उसके निर्वाचन अभिकर्ता की ओर से प्राधिकृत धनराशि का अलग लेखा-जोखा रखें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित किसी भी जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि मतदाताओं को निर्धारित मतदान तिथि से पांच दिन पहले सभी बूथ स्तर के अधिकारियों को फोटोयुक्त वोटर स्लिप सभी मतदाताओं को मुहैया करवाई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जो नए मतदाता प्रथम जनवरी 2019 को 18 वर्ष के हुए हैं, वे भी इन चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस निर्धारित समय अवधि के दौरान विधि अनुसार निर्वाचन व्यय दाखिल न किए जाने की दशा में भारत निर्वाचन आयोग, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई कर सकता है। सहायक आयुक्त भानु गुप्ता, नायब तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र ठाकुर और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि इस दौरान उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed