{"_id":"5c865921bdec2214391ec903","slug":"171552308513-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव का ऐलान होते ही धारा 144 लागू, थानों में जमा करवाने होंगे हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव का ऐलान होते ही धारा 144 लागू, थानों में जमा करवाने होंगे हथियार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव का एलान होते ही थानों में जमा करवाने होंगे हथियार
धारा 144 लागू, प्रशासन ने प्रचार सामग्री के तहत लगे 70 प्रतिशत होर्डिंग उतारे
15 मार्च तक अर्द्धसैनिक बल संभालेंगे मोर्चा, 34 मतदान केंद्र अति संवेदनशील घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। लोकसभा चुनाव की तारीख तय होते ही जिला प्रशासन ने धारा 144 (निषेधाज्ञा कानून) लागू कर दी है। सभी लाइसेंस धारकों को अपने हथियार संबंधित थानों में जमा करवाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही जिले भर में होर्डिंग और किसी भी राजनीतिक दलों के प्रचार पोस्टर हटाने के आदेश दिए हैं। हाईवे और मुख्य मार्ग के किनारे लगे करीब 70 प्रतिशत होर्डिंग अब तक उतारे जा चुके हैं जबकि आगामी एक या दो दिन में सौ फीसदी तक हटा लिया जाएगा। उपायुक्त विनोद कुमार ने सोमवार को सोलन में पत्रकार वार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि धारा 144 आगामी दो माह तक प्रभावी रहेगी। इसके बाद इसे दोबारा लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से 15 मार्च को अर्द्धसैनिक बल की एक टुकड़ी जिले को मिल जाएगी। जबकि आने वाले दिनों में जरूरत के हिसाब से सुरक्षा तैनात किए जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में अति संवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती रहेगी। उन्होंने बताया कि जिला में 34 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा है। इनमें से ज्यादातर मतदान केंद्र सीमावर्ती इलाकों में हैं। उन्होंने बताया कि सोलन की सीमा हरियाणा और पंजाब से लगती है इसलिए निगरानी ज्यादा कड़ी है। सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब व हरियाणा के पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक भी की जा चुकी है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा और एसडीएम रोहित राठौर मौजूद थे।
सोलन जिले में तीन लाख 83 हजार 70 मतदाता
लोकसभा चुनाव में सोलन जिले से तीन लाख 83 हजार 70 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें से एक लाख 97 हजार 543 पुरुष जबकि एक लाख 85 हजार 512 महिला मतदाता हैं। जिले में अर्की विस क्षेत्र में 88 हजार 55, नालागढ़ में 84 हजार 22, सोलन में 82 हजार 532, कसौली में 64 हजार 540 और दून में 63 हजार 921 मतदाता मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
सोलन में रहेंगे 557 मतदान केंद्र
लोकसभा चुनाव के लिए सोलन जिले में 557 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 448 सामान्य मतदान केंद्र हैं जबकि 75 मतदान केंद्रों को संवेदनशील और 34 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 13 जबकि दून में 11 मतदान केंद्र अति संवेदनशील के दायरे में रखे गए हैं। टोल फ्री नंबर 1950 पर करें संपर्क
विज्ञापन
सोलन में निर्वाचन विभाग ने अपना लोगो जारी किया गया है। इसमें वीवीपैट और ईवीएम के प्रति जागरूकता को दर्शाया गया है। इसके अलावा एक टोलफ्री नंबर 1950 जारी किया गया है। टोल फ्री नंबर पर सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक चुनाव से जुड़ी सभी जानकारियां हासिल की जा सकती हैं।
29 अप्रैल तक पंजीकरण वालों को मतदान का अवसर
जो लोग अपना मतदाता पंजीकरण नहीं करवा पाएं हैं, उनके लिए निर्वाचन आयोग ने ऑफ लाइन और ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की है। हालांकि, उन्हीं को मतदान का अवसर मिलेगा, जिनका पंजीकरण 29 अप्रैल से पहले तक होगा। एसडीएम रोहित राठौर ने बताया कि नामांकन भरने की आखिरी तारीख तक मतदाताओं को पंजीकरण करवाने की छूट रहेगी। जो लोग इस तारीख तक पंजीकरण करवाएंगे, वे मतदान में भागीदार होंगे।