फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नगर परिषद की 50 पैसे लीटर फिल्टर पानी पिलाने की मुहिम फेल

नगर परिषद की 50 पैसे लीटर फिल्टर पानी पिलाने की मुहिम फेल

Sat, 01 Dec 2018 06:15 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद की 50 पैसे लीटर फिल्टर पानी पिलाने की मुहिम फेल
विज्ञापन

लाखों की लागत से शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए हैं छह वाटर एटीएम, पांच पड़े हैं बंद
नगर परिषद परिसर में लगा वाटर एटीएम ही दे रहा सेवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर में 50 पैसे लीटर फिल्टर वाटर पिलाने की नगर परिषद की योजना फेल हो गई है। इस योजना के तहत नप ने लाखों रुपये खर्च किए हैं। लेकिन नगर परिषद के वाटर एटीएम का संचालन करने के लिए कोई भी संस्था या कंपनी आगे नहीं आ रही है। इसके चलते वाटर एटीएम बंद पड़े हैं। इससे पहले भी वाटर एटीएम का संचालन और देखरेख एक निजी संस्था की ओर से किया जा रहा था लेकिन वह संस्था भी बीच में संचालन का कार्य छोड़ कर चली गई। इसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे छह में से सिर्फ एक ही वाटर एटीएम कार्य कर रहा है। इसमें चल रहा वाटर एटीएम भी नगर परिषद कार्यालय के समीप ही है। जबकि अन्य विभिन्न स्थानों पर लगे वाटर एटीएम खराब पड़े हैं। नगर परिषद की ओर से लाखों की लागत से स्थापित वाटर एटीएम शोपीस बन कर रह गए हैं। वाटर एटीएम का सुचारु रूप से संचालन न होना सहित इसकी देखरेख के अभाव के कारण वाटर एटीएम के फिल्टर चोक हो गए हैं। इससे साफ पानी निकलना बंद हो गया है जिससे शहर के अधिकतर वाटर एटीएम बंद हो गए हैं। गर्मी सहित सर्दी के दिनों में राहत देने वाले वाटर एटीएम अब शायद ही लोगों को राहत दे सकेगा। शहर में वर्तमान में छह वाटर एटीएम स्थापित किए हैं। इसमें से नगर परिषद कार्यालय के समीप लगा वाटर एटीएम ही कार्य कर रहा है। माल रोड स्थित चिल्ड्रन पार्क, क्षेत्रीय अस्पताल रोड, कोटलानाला, गंज बाजार, सन्नी साइड का वाटर एटीएम शोपीस बन कर रह गया है।

दोबारा से शुरू होंगे वाटर एटीएम
नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि वाटर एटीएम के संचालन के लिए कोई भी संस्था या कंपनी नहीं है। इस कारण इसका संचालन और देखरेख नहीं हो पा रही है। इसके चलते वाटर एटीएम बंद पड़े हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को स्वच्छ व सस्ता जल देने के लिए दोबारा से सुचारु रूप से चलाया जाएगा। इसके संचालन करने के लिए उन्होंने विभिन्न संस्थाओं से आवेदन भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed