{"_id":"5a42811a4f1c1b0b788b507b","slug":"171514307866-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन अस्पताल में रक्त की कमी दूर करेगा व्यापार मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन अस्पताल में रक्त की कमी दूर करेगा व्यापार मंडल
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
blood donation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। व्यापार मंडल सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा। यह शिविर दो जनरवरी को लगेगा। शिविर लगाने का फैसला सोलन अस्पताल के ब्लड बैंक में लगातार खून की कमी की समस्या के सामने आने के बाद लिया गया। व्यापारमंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में चल रही समस्या के बारे में उन्होंने अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक महेश गुप्ता से मुलाकात की थी। इस पर उन्होंने ब्लड बैंक में खून की कमी होने के बारे में बताया।
व्यापार मंडल ने फैसला किया है कि अस्पताल में इस कमी को जल्द दूर किया जाएगा। इसके लिए सभी व्यापारी अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि दो जनवरी को सुबह दस से तीन बजे तक यह शिविर आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि सोलन अस्पताल में सिर्फ पांच यूनिट रक्त बचा है। इसकी पूर्ति के लिए व्यापार मंडल की ओर से उन्होंने नाहन अस्पताल में बात की है। जहां से एक या दो दिन में 30 यूनिट रक्त सोलन अस्पताल को मिलेगा। इससे यह कमी कुछ हद तक कम हो जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया है कि व्यापार मंडल के रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेकर रक्तदान करें। सोलन अस्पताल में हर रोज करीब दो हजार की ओपीडी रहती है। इसके अलावा अस्पताल में भी मरीज दाखिल रहते हैं। ऐसे में रक्त की अक्सर जरूरत पड़ती रहती है। सोलन अस्पताल में सोलन, सिरमौर और शिमला जिले के कुछ हिस्से के लोग उपचार करवाने आते हैं। ऐसे में मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण यहां रक्त की जरूरत रहती है। अस्पताल में रक्त की कमी की बात सामने आने पर व्यापारमंडल ने यहां शिविर लगाने का फैसला लिया है। व्यापारमंडल इससे पहले अस्पताल में गरीबों की मदद के लिए भी आगे आ चुका है। इसके लिए अस्पताल प्रशासन से आग्रह किया है कि अगर कोई जरूरतमंद आए तो व्यापारमंडल से मदद प्राप्त कर सकते हैं। व्यापारमंडल अध्यक्ष ने बताया कि भविष्य में समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा और सोलन अस्पताल में ऐसी समस्या नहीं आने दी जाएगी। व्यापार मंडल की बैठक में सचिव मनोज गुप्ता और लककड़ बाजार एसोसिएशन और अन्य लोग मौजूद रहे।