{"_id":"5a3be5ac4f1c1bc1678c2d9b","slug":"171513874860-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब किसानों को आसानी से मिलेगी रसोई कचरे से बनी ऑर्गेनिक खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब किसानों को आसानी से मिलेगी रसोई कचरे से बनी ऑर्गेनिक खाद
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को मिलेगी आर्गेनिक खाद
सुबाथू छावनी परिषद ने रसोई कचरा एकत्रित करने को बनाई रणनीति
छावनी परिषद में लगा रखा है रसोई कचरा प्लांट
अमर उजाला ब्यूरो
सुबाथू (सोलन)।
रसोई कचरे और पेड़ों से गिरे पतों से बनी ऑर्गेनिक खाद अब जल्द ही किसानों को बाजार में उपलब्ध होगी। छावनी परिषद सुबाथू में ऑर्गेनिक खाद बनाने के लिए हिमाचल के पहले रसोई कचरा प्लांट लगने के बाद अब परिषद डोर टू डोर रसोई कचरा और अन्य कूड़ा एकत्रित करने के लिए विशेष रणनीति तैयार कर रही है। इसके लिए परिषद के कर्मचारी डोर टू डोर नीले और हरे कूड़ादान में घरों का अलग-अलग कचरा डालने के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक कर रहे हैं। दिल्ली में हुए रक्षा संपदा समारोह के दौरान देश की 62 छावनियों में दिल्ली, अंबाला और सुबाथू को स्वच्छ और स्वास्थ्य अवार्ड के लिए पुरस्कार मिला है। स्वच्छता के साथ ही अब परिषद स्वास्थ्य छावनी परिषद बनाने के लिए किसानों तक ऑर्गेनिक खाद पहुंचाने के लिए विशेष अभियान में जुट गया है। अगर यह कवायद रंग लाती है तो पंचायतों को भी स्वच्छ और स्वास्थ्य बनाने के लिए छावनी परिषद विचार विमर्श करेगी। उधर, सीईओ तनु जैन ने बताया कि वीरवार को स्थानीय लोगों को रसोई कचरा और अन्य कूड़ा अलग-अलग करने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही रसोई और पेड़ पौधों से फैलने वाले कचरे से ऑर्गेनिक खाद बनाई जाएगी। इससे स्वच्छता और स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा।
000