{"_id":"5a0099ed4f1c1b59678b9f3b","slug":"171509988845-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शाम से नहीं होगी शराब की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शाम से नहीं होगी शराब की बिक्री
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। जिला सोलन के पांचों विस क्षेत्र में सात नवंबर शाम पांच बजे से सभी शराब ठेके बंद हो जाएंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी राकेश कंवर ने मतदान समाप्त होने से निहित समय से 48 घंटे पूर्व से मदिरा की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है ताकि मतदान प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण तरीके से हो सके। इस समय अवधि को ड्राई डे घोषित किया है। इस दौरान किसी भी प्रकार की मदिरा एवं अन्य मादक द्रव्यों की न तो बिक्री होगी और न ही किसी होटल, रेस्तरां, दुकान, सार्वजनिक स्थल इत्यादि में यह उपलब्ध होंगे। जिले के किसी भी ठेके, होटल, रेस्तरां, क्लब अथवा संस्थान में शराब के विक्रय अथवा बांटने की अनुमति नहीं होगी। इस अवधि में मदिरा के संग्रह पर भी रोक रहेगी। इसके अलावा 18 दिसंबर को मतगणना दिवस पर भी ड्राई डे रहेगा।
विज्ञापन