फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   17 more students of JNV Kunihar infected with covid

जेएनवी कुनिहार के 17 और बच्चे कोविड संक्रमित

Tue, 14 Dec 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
17 more students of JNV Kunihar infected with covid
कुनिहार के जवाहर नवोदय में कोरोना टेस्ट करते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
कुनिहार(सोलन)। जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में सोमवार को 15 कोविड मामले आने के बाद मंगलवार को 17 बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे विद्यालय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम एक बार फिर नवोदय विद्यालय पहुंची। टीम ने उन स्टाफ कर्मियों और बच्चों के कोरोना टेस्ट लिए जिनके सोमवार को टेस्ट नहीं हुए थे। विभाग ने विद्यालय में मंगलवार को 223 बच्चों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए। इसमें 17 बच्चे पॉजिटिव पाए गए। स्टाफ के 35 आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए। इनके सैंपल कसौली भेजे गए हैं। यहां से उनकी रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन

अब नवोदय विद्यालय में ही कोरोना पॉजिटिव छात्रों की संख्या 35 तक पहुंच गई है, जोकि चिंता का विषय है। एक ही विद्यालय में इतनी संख्या में कोरोना पॉजिटिव होने से लोगों में एक बार फिर कोरोना का भय बढ़ रहा है। हालांकि प्रशासन और विद्यालय कोरोना के प्रति सचेत हो गया है। पॉजिटिव विद्यार्थियों को आइसोलेट करके उनका उपचार शुरू कर दिया है। वहीं जेएनवी परिसर को कंटेमेंट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी संक्रमित बच्चों को किया आइसोलेट : सीएमओ
सीएमओ सोलन डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में इतनी बड़ी संख्या में बच्चों का पॉजिटिव आना चिंता का विषय है। विभाग ने जेएनवी कुनिहार में सभी कोरोना पॉजिटिव छात्रों को आइसोलेट कर दिया है। विद्यालय परिसर को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। सभी पॉजिटिव विद्यार्थियों की दवाई आरंभ करके ट्रीटमेंट शुरू कर दिया है।

पोस्ट ऑफिस भी अलर्ट पर, सैनिटाइज हो रहे पार्सल
गौरतलब है कि इन दिनों जेएनवी में सीबीएसई और इग्नू के पेपर भी चल रहे हैं। वहीं इग्नू के पेपर पोस्ट आफिस कुनिहार भेजे गए हैं। इसके चलते पोस्ट ऑफिस में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। सब पोस्ट मास्टर कुनिहार किशोर शर्मा ने बताया कि किसी भी कर्मचारी को पोस्ट ऑफिस में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। जो भी पार्सल जेएनवी से आ रहा है उसे पूरी तरह सैनिटाइज करके पूरी एहतियात के साथ ही लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed