फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   मालरोड़ पर काम नहीं कर रहे सीसीटीवी, भीड़ वाली जगहों पर सुरक्षा रामभरोसे

मालरोड़ पर काम नहीं कर रहे सीसीटीवी, भीड़ वाली जगहों पर सुरक्षा रामभरोसे

Thu, 14 Mar 2019 07:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
मालरोड पर सीसीटीवी खराब, भीड़ वाली जगहों पर सुरक्षा रामभरोसे
विज्ञापन

सोलन में रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहनों सहित लोगों की होती है आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर के अतिव्यस्त मालरोड पर पुलिस का सुरक्षा चक्र कमजोर है। यहां पर पुलिस को असामाजिक तत्वों पर नजर रखने में परेशानी हो सकती है। आलम यह है कि सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्र मालरोड पर केवल एक ही कैमरा चल रहा है। जबकि अन्य सभी कैमरे खराब पड़े हैं। इन्हें पुलिस प्रशासन से अभी तक नहीं बदला गया है। रोजाना मालरोड सोलन सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक सहित अन्य राहगीरों की आवाजाही होती है। एक ओर राज्य सीमाओं सहित शहर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं] वहीं शहर के मालरोड पर सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों पर किसी अप्रिय घटना के दौरान कैमरों से नजर रखी जा सकती है।
जानकारी के अनुसार मालरोड पर सुरक्षा की दृष्टि से करीब 10 कैमरे लगाए गए हैं लेकिन यह्य अब शोपीस बनकर रह गए हैं। इन कैमरों में शहर में होने वाले घटनाक्रम कैद नहीं हो पाते।
विज्ञापन

नहीं रहती पुलिस की निगरानी
शहर के मालरोड पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की काफी भीड़ रहती है। ड्ढसमें सुबह से पांच बजे यहां से यातायात भी गुजरता है, वहीं शाम के समय मालरोड को करीब दो घंटे के लिए बंद किया जाता है। इस दौरान मालरोड पर लोगों की काफी भीड़ रहती है। यहां पर चोरी की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। कैमरे के काम न करने पर पुलिस को शरारती तत्वों से निपटना मुश्किल हो सकता है। इसके साथ ही रात के समय आने-जाने वाले लोगों पर पुलिस की निगरानी भी कम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना होते हैं छिटपुट हादसे
शहर के मालरोड पर चोरी सहित अन्य वाहनों की टक्कर से छुटपुट हादसे होते रहते हैं। कई दफा तो वाहन चालक राहगीर को टक्कर मारकर फरार हो जाते हैं। कई दफा चोर किसी कारोबारी या लोगों के सामान को चुरा कर मौके से आसानी से भाग जाता है। इसके बाद में पुलिस को कोई भी सुराग नहीं मिलता। हालांकि शहर के मालरोड पर कारोबारियों ने सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं लेकिन वह सिर्फ उनकी ही दुकान को कवर करते हैं।

कैमरों को करवाया जा रहा ठीक
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि खराब कैमरों को ठीक करने की योजना बनाई जा रही है। इन कैमरों को ठीक किया जा रहा है। वर्तमान में कारोबारी सहित पुलिस की ओर से लगाए कैमरे काम कर रहे हैं बाकी अन्य कैमरों को दुरुस्त करने का कार्य भी करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed