फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन नगरपरिषद लॉटरी सिस्टम से आबंटित करेगी रेहड़ी फड़ीधारकों को दुकानें

सोलन नगरपरिषद लॉटरी सिस्टम से आबंटित करेगी रेहड़ी फड़ीधारकों को दुकानें

Tue, 26 Feb 2019 06:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
लॉटरी सिस्टम से बंटेगी रेहड़ी-फड़ी धारकों को दुकानें
विज्ञापन

सोलन नगर परिषद मार्च माह तक पूरा कर लेगी बाईपास में चल रहा वेंडिंग कमेटी का कार्य
नप से चार करोड़ की लागत से तैयार हो रहा भवन, 112 रेहड़ी-फड़ी वालों को मिलेंगी दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। नगर परिषद से शहर के रेहड़ी-फड़ी वालों को बसाने के लिए दुकानों को लॉटरी सिस्टम से आवंटित किया जाएगा। इसमें रेहड़ी-फड़ी धारक कोई पर्ची उठाएगा और इसी हिसाब से उसे दुकानों का आवंटन किया जाएगा। इसमें उसकी दुकान भवन के फ्रंट या उसके पीछे भी हो सकती है। इसमें किसी के साथ भी कोई मतभेद नहीं हो सकेगा।
जानकारी के अनुसार सोलन नगर परिषद से जल्द ही शहर को रेहड़ी-फड़ी मुक्त करने वाली है। इसके तहत बाईपास में तैयार हो रहा भवन में नगर परिषद की ओर से 112 दुकानों का निर्माण करीब चार करोड़ की लागत से किया गया है। इसमें शहर सहित आसपास के लाइसेंस होल्डरों को बसाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में यहां लगती है रहेड़ी-फड़ी
वर्तमान समय में शहर के मालरोड, बाईपास, डीसी चौक, पुराना बस अड्डा सहित अन्य क्षेत्रों में लाइसेंस होल्डर रेहड़ी-फड़ी बसे हुए लगाते हैं। इन सभी को एक ही छत के नीचे बसाने के लिए नगर परिषद ने बाईपास में चार करोड़ की लागत से 112 दुकानों सहित दो मंजिला पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है। इससे शहर में जगह-जगह रेहड़ी-फड़ी लगाने से लोगों को समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होगा किराया
नगर परिषद की ओर से आवंटित दुकानों में रेहड़ी-फड़ी वालों से एक दुकान का किराया 1500 से 2000 तक प्रतिमाह वसूला जाएगा। नगर परिषद की दुकानों को सबलेट करने वालों को निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों ने अपनी दुकानों को किसी अन्य को सबलेट किया है। वे उक्त व्यक्ति को उसका मालिकाना हक दे सकते हैं। इसके लिए उन्हें 5000 हजार किराया अदा करना होगा।

पर्ची डालकर आवंटित की जाएंगी दुकानें
नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि लाइसेंसधारी रेहड़ी-फड़ी वालोंको पर्ची डालकर दुकानें आवंटित की जाएंगी। सभी लोग चाह रहे हैं कि उन्हें भवन के फ्रंट साइड वाली दुकानें दी जाएं। इसके चलते नप ने यह निर्णय लिया है कि उक्त दुकानों का आवंटन पर्ची डालकर किया जाएगा। दुकानें मार्च में दे दी जाएंगी। 1500 रुपये एक माह का किराया रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed