फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बद्दी के रेहड़ी-फड़ी को कारोबार के लिए मिलेगी अलग जगह

बद्दी के रेहड़ी-फड़ी को कारोबार के लिए मिलेगी अलग जगह

Sun, 20 Jan 2019 05:58 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Sun, 20 Jan 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी के साई मार्ग और बस स्टैंड से करीब 300 रेहड़ी-फड़ी को हटाकर उन्हें कारोबार करने के लिए वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। वहीं मीट मार्केट के लिए भी अलग से स्थान दिया जाएगा। इसके लिए स्थान चयन किया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र के 20 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह निर्णय नगर परषिद बद्दी की बैठक में लिए गए। इसकी अध्यक्षता नप अध्यक्ष नरेंद्र कुमार दीपा ने की। यह उनकी नियुक्ति के बाद की पहली बैठक थी। इसके अलावा बैठक में बद्दी के वार्ड-3 में करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से हर्बल पार्क स्थापित किया जाएगा। इसके कार्य को शुरू करने की मंजूरी भी प्रदान कर दी गई। वहीं शहर के 34 भवनों के नक्शे पास करने के अलावा करोड़ों रुपये के अन्य विकास कार्यो ंपर भी मुहर लगा दी गई। बैठक में एक मनोनीत पार्षद को छोड़ कर सभी पार्षदों ने भाग लिया।

हर्बल पार्क का होगा निर्माण
नप के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने बताया कि वार्ड-3 में आधुनिक सुविधाओं से लैस हर्बल पार्क बनाने को मंजूरी दी गई। इसके लिए बजट का प्रावधान नगर परिषद के अलावा बीबीएनडीए, सीएसआर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अन्य संसाधनों से जुटाया जाएगा। इसके अलावा बद्दी के अन्य पार्कों में ओपन एयर जिम स्थापित करने का भी फैसला लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में डेढ़ करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों की ई-टेंडरिंग कर दी गई जो दो-तीन दिन के भीतर आवंटित कर दिए जाएंगे। 15 मार्च से पहले हाउसिंग बोर्ड फेज-एक, दो, तीन और अन्य वार्डों में रास्तों पर टाइलें लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसमें निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ठेकेदार को टाइलों की गुणवत्ता का प्रमाणपत्र देना होगा। हिमुडा लैट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत की चिरलंबित मांग पर भी सहमति जताई गई। कहा गया कि जल्द ही यहां सामुदायिक भवन बनाया जाएगा जिसे विभिन्न समारोहों के लिए उपयोग किया जा सकेगा। हर वार्ड में छोटी-छोटी कार पार्किंग बनाने रैन बसेरा के लिए 50 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया। शहर को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए नप एक विशेष अभियान चलाएगी। इनका इस्तेमाल करने वालों के चालान भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नप उपाध्यक्ष सुषमा कुंडलस, पार्षद निर्मला ठाकुर, मोनिका कौशल, बंत सिंह, संदीप सचदेवा, माया चौधरी, मदन चौधरी, सतवीर कौर, मनोनीत पार्षद तरसेम कांटू, हरनेक ठाकुर, मोहिंद्र सिंह सहित नप के कनिष्ठ अभियंता राकेश कांत शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed