{"_id":"5a412f984f1c1b74698c3e7d","slug":"161514221464-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन अस्पताल में होंगे 50 सीसीटीवी कैमरे, तार बिछाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन अस्पताल में होंगे 50 सीसीटीवी कैमरे, तार बिछाने का काम शुरू
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। लंबे इंतजार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल में सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में 50 सीसीटीवी अस्पताल में लगाए जा रहे हैं। इनके लिए तार बिछाने का काम शुरू कर दिया है। इस पर करीब साढ़े तीन से चार लाख रुपये तक खर्च आने की उम्मीद है। दिसंबर के अंत तक सीसीटीवी लगा दिए जाएंगे। अस्पताल में सीसीटीवी लगाने की मांग पिछले काफी समय से चल रही है। लेकिन बजट की कमी और कंपनी से अनुबंध न हो पाने की वजह से अस्पताल प्रबंधन इसे अब तक टालता रहा है। लेकिन अब अस्पताल प्रबंधन ने इसका काम शुरू कर दिया है। इसके पहले चरण में 50 कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनका नियंत्रण कक्ष अस्पताल में ही स्थापित किया जाएगा। कैमरे लगने के बाद अस्पताल में सुरक्षा बढ़ जाएगी। यहां होने वाली हर गतिविधि पर अस्पताल प्रशासन नजर रख सकता है। अस्पताल में लगने वाले 50 से भी अधिक कैमरों का सीधा कंट्रोल एमएस कार्यालय सहित सुरक्षा कर्मियों के पास रहेगा। इसके लिए सीसीटीवी केबलों के जाल बिछाने कार्य भी शुरू कर दिया है। अस्पताल के एमएस महेश गुप्ता ने बताया कि प्रशासन द्वारा पुराने कैमरे को हटाने के बाद अब नए कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। यदि पुराने कैमरे में से कोई कैमरे सही पाए जाते हैं तो उन्हें भी प्रशासन द्वारा प्रयोग में लाया जाएगा। जिससे लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन