{"_id":"59fc99334f1c1b6e548ba8c6","slug":"161509726515-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की
Updated Fri, 03 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडाघाट (सोलन)। नागरिक चिकित्सालय कंडाघाट में शुक्रवार को डाइट सोलन के सौजन्य से दिव्यांग बच्चों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बीएमओ सायरी एसएल वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान नेत्र, शिशु, ऑर्थो, क्लनिकल साइकोलॉजिस्ट, इएनटी विभाग से आए चिकित्सकों ने रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें करीब 70 बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। 16 बच्चों को दिव्यांग प्रमाणपत्र मौके पर ही दिए गए जबकि पांच बच्चों को जांच के लिए दूसरे अस्पताल रेफर किया। इस अवसर पर शिशु विशेषज्ञ विपिन कुमार, मोनिका सूद, डॉ. जय शर्मा, डॉ. वैशाली शर्मा, डॉ. सतीश चौधरी, डॉ. नंदा, डॉ. रविंद्र सहित डाइट सोलन से ललिता वर्मा, पूनम सैनी और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन