फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   16 Army Chandigarh and Chandigarh The club entered the finals

Solan News: 16 आर्मी चंडीगढ़ और चंडीगढ़ क्लब ने किया फाइनल में प्रवेश

Sun, 30 Jun 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 30 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
16 Army Chandigarh and Chandigarh 

The club entered the finals
कुनिहार में चल रहे फुटबॉल के सेमीफाइनल मुकाबले में जीती टीम। संवाद
कुनिहार में चल रहे है दिन और रात में फुटबाल मुकाबले
विज्ञापन

दो सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/कुनिहार। यूथ क्लब और रामलीला जन कल्याण समिति की ओर से दिन और रात में करवाई जा रही फुटबाल प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला होगा। इसमें 16 आर्मी चंडीगढ़ और चंडीगढ़ क्लब की टीम ने प्रवेश किया है। दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम मुकाबले में जगह बनाई है। सेमीफाइनल मुकाबले में पहला मैच 16 आर्मी चंडीगढ़ और नाहन के मध्य खेला गया। इसमें 16 आर्मी की टीम ने बेहतरीन खेल खेलते हुए 3-1 के अंतर से जीत दर्ज की। जबकि प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल चंडीगढ क्लब व पांवटा साहिब की टीमों के मध्य खेला गया। चंडीगढ ने अपने शानदार खेल से पांवटा साहिब को 1-0 के अंतर से हराया।

प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में समाजसेवी संचित कुमार मुख्यातिथि के तौर पर मौजूद रहे। जबकि दूसरे मैच में डिप्टी डायरेक्टर लॉ शिमला संजय जोशी ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने ने आयाेजन के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन होने चाहिए। वहीं खेलों के माध्यम से आपसी भाईचारा भी बढ़ता है। दोनों ही मुख्यातिथियों ने 5100-5100 रुपये आयोजकों को दिए। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत हाटकोट जगदीश अत्रि, यूथ क्लब के अध्यक्ष परीक्षित शर्मा, रामलीला जन कल्याण समिति अध्यक्ष रितेश जोशी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed