फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   नालागढ़ के चौंकीवाला में जुटाया 38 यूनिट रक्त

नालागढ़ के चौंकीवाला में जुटाया 38 यूनिट रक्त

Tue, 11 Jun 2019 12:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के चौंकीवाला में जुटाया 38 यूनिट रक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर चौंकीवाला में अमर उजाला प्रायोजित और ठाकुर मार्केट कारोबारियों के सौजन्य से आयोजित रक्तदान शिविर में सोमवार को 38 यूनिट रक्त जुटाया गया। शिविर का शुभारंभ एसडीएम प्रशांत देष्टा ने किया। प्रशांत देष्टा ने कहा कि रक्तदान के समान कोई अन्य दान नहीं है। उन्होंने कहा कि शिविरों से एकत्रित रक्त जरूरतमंदों, थैलेसिमिया से ग्रसित रोगियों, देश की सरहद की रक्षा कर रहे घायल जवानों के काम आता है, ऐसे में सभी को रक्तदान करना चाहिए। ठाकुर मार्केट में पहली बार रक्तदान शिविर लगाया गया। कारोबारियों ने भविष्य में नियमित रूप से रक्तदान करने का फैसला लिया।

बलजीत सिंह ने 23वीं बार दिया रक्त
चौंकीवाला में आयोजित रक्तदान शिविर में कई कारोबारी पहली बार रक्तदान करने पहुंचे तो कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने रिकॉर्ड बनाया। युवा कारोबारी बलजीत सिंह ने 23वीं बार रक्तदान किया। बलजीत सिंह ने बताया कि वे अक्सर रक्तदान करते हैं और इससे उन्हें कोई कमजोरी नहीं होती। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में नियमित रक्तदान करते रहेंगे।
विज्ञापन


सोलन और नालागढ़ अस्पताल की टीम ने निभाई भूमिका
शिविर में जिला अस्पताल के रक्तदान कोष और नालागढ़ अस्पताल की चिकित्सीय टीम ने रक्तदाताओं से रक्त एकत्रित किया। शिविर में नालागढ़ अस्पताल के चिकित्सक डॉ. एमके दीक्षित, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम से स्टाफ नर्स कमलेश चौहान, लैब तकनीशियन देसराज, काउंसिलर चमन गौड़ ने भूमिका निभाई। शिविर के आयोजनकर्ता बलदीप सिंह सैणी और रोहित ठाकुर ने बताया कि रक्तदान शिविर में भारी संख्या में लोगों ने उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौंकीवाला में इन्होंने किया रक्तदान
इस शिविर में सुनील कुमार, हरजिंद्र सिंह, परमजीत, ज्योति भल्ला, बलदेव सिंह, जालम सिंह, सर्वजीत सिंह, सुंदर, लव राज सिंह, देवेंद्र सिंह, जर्मन सिंह, गुरपाल, मनमोहन सिंह, तबल सिंह, मनीष, जसवीर सिंह, बरसून सिंह नेगी, सरोज कुमारी, राजिंद्र सिंह, राजकुमार, जगतार सिंह, राशिद अहमद, राजेश सिंह, इंद्रजीत, रामेश्वर, सर्वजीत सिंह, हरदीप सिंह, जगत सिंह, सुरिंद्र सिंह, अजय सिंह, जगत सिंह, दर्शन सिंह, जग्गो, कश्मीरी, रामकुमार, जगतार सिंह समेत अन्य ने रक्तदान किया। इस मौके पर सर्वजीत सिंह सैणी, सोहन लाल वर्मा, चरणजीत सिंह सैणी, गुरपाल सिंह सैणी, जरनैल सिंह, हरदीप सिंह, परमजीत सिंह, नवजोत सिंह, राजिंद्र सिंह, मान सिंह, बलजिंद्र सिंह सैणी, बलजीत कुमार, जैमल सिंह, रणजीत सिंह, सोहन सिंह सैणी, जीता, जगतार सिंह, रोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed