{"_id":"5cfe996fbdec2206fe062b13","slug":"15601892861225-solan-news110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर जाम से निपटने को 25 अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर जाम से निपटने को 25 अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। हर रोज जाम से जूझ रहे पर्यटकों का मार्ग आसान बनाने में अब पुलिस अतिरिक्त ताकत झोंकेगी। पुलिस विभाग ने नेशनल हाईवे पर सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। यातायात पुलिस कर्मी न सिर्फ जाम लगने से रोकेंगे बल्कि आपात स्थिति में पर्यटकों का मार्गदर्शन भी करेंगे। नेशनल हाईवे पर एक अतिरिक्त रिजर्व को तैनात किया जाएगा। इसमें करीब 25 जवान अपनी सेवाएं देंगे।
यह निर्णय सोमवार को सोलन में हुई अपराध समीक्षा बैठक के बाद लिया गया है। यह बैठक पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि एनएच पर यातायात सुविधा को बेहतरीन बनाने के लिए संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
वर्तमान में बाहरी राज्यों से काफी संख्या में पर्यटक हिमाचल में घूमने के लिए आ रहे हैं। इससे एनएच और शहर में वाहनों की संख्या भी बढ़ गई है। उन्होंने संबंधित क्षेत्र के पुलिस जवानों के साथ अधिकारियों को जाम से निपटने के लिए पुलिस कर्मी की तैनाती करने को कहा है।
विज्ञापन
इन दिनों एनएच पर फोरलेन का कार्य भी चल रहा है जिससे कई एनएच पर जाम लग रहा है। बैठक में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान सहित विभिन्न थानों में लंबित पड़े मामलों पर भी चर्चा की गई। इसमें काफी समय से लंबित पड़े मामलों का जल्द निपटारा करने के निर्देश जारी किए। इसके अलावा पुलिस का नशे के खिलाफ शुरू अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर एएसपी सोलन शिव कुमार, डीएसपी सोलन दिनेश शर्मा, विभिन्न चौकियों और थानों के प्रभारी मौजूद रहे।
धर्मपुर से कुमारहट्टी के बीच लग रहा जाम
कालका-शिमला एनएच पर कुमारहट्टी के समीप रोजाना लोगों को जाम से परेशानी झेलनी पड़ रही है। आलम यह है कि उक्त स्थान पर फोरलेन कंपनी ने ओवरब्रिज तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। उक्त क्षेत्र के ट्रैफिक को वन वे किया गया है। जिस क्षेत्र में ट्रैफिक को वन वे किया गया है, वहां से पांच क्षेत्रों के लिए वाहनों की आवाजाही होती है। इसके चलते वाहनों को गुजारने में यातायात पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। कुमारहट्टी चौक से चंडीगढ़, सोलन-शिमला, सोलन शिमला बाईपास, नाहन, डगशाई, अंहेच के लिए सड़क निकलती हैं। उक्त मार्गों से वाहनों की भारी आवाजाही होती रहती है।
जाम से पुलिस के छूट रहे पसीने
कालका-शिमला एनएच पर चल रहे फोरलेन कार्य को लेकर पुलिस के जवानों की तैनाती जगह-जगह की गई है। लेकिन वाहनों की अधिक संख्या होने के कारण जाम लगने के बाद उसे बहाल करने में पुलिस कर्मी के भी पसीने छूट रहे हैं। जाम कई बार करीब दो घंटे तक भी लग रहा है। पुलिस को एक तरफ का यातायात बहाल कर दूसरी तरफ यातायात रोकना पड़ रहा है। कई दफा बाहरी राज्यों से आए पर्यटक अपनी गाड़ी तीसरी लाईन में डाल देते हैं जिससे जाम की अधिक समस्या पैदा हो रही है।