{"_id":"5cfe9775bdec22072e6f9b1a","slug":"156018878110-solan-news25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसाल के जंगल में लगी आग से बचाए कई घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसाल के जंगल में लगी आग से बचाए कई घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। गर्मी से जिला भर के जंगल सुलग रहे हैं। बसाल पंचायत के साथ लगते जंगल में रविवार को आग लग गई। इसके बाद तेज हवा से आग लोगों के घरों तक पहुंच गई जिससे कई घरों को खतरा बन गया। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार रविवार शाम बसाल के साथ लगते जंगल में एकदम से आग लग गई। इसमें आग पहले जंगल तक ही थी जिसके बाद तेज हवा से एकदम से बसाल हाउसिंग बोर्ड के समीप पहुंच गई। वहां के स्थानीय घरों को खतरा बन गया। आग लोगों के घरों के चारों तरफ फैल गई। इसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू कर घरों को सुरक्षित किया। हालांकि, आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। दमकल कर्मियों ने पानी और सीजफायर से आग पर काबू पाया।
उधर, दमकल विभाग के स्टेशन प्रभारी राजा राम ने बताया कि दमकल विभाग को जैसे ही घटना की सूचना मिली टीम को मौके पर भेज दिया था। इसमें टीम करीब पांच बजे मौके पर पहुंच गई थी। एक घर के समीप लगी आग पर स्थानीय लोगों ने काबू पा लिया था जबकि एक अन्य घर के समीप आग पहुंच रही थी। इस पर दमकल टीम ने काबू कर घरों को सुरक्षित किया।