{"_id":"5cfd4044bdec22076d206db3","slug":"15601009256-solan-news103","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों जाम में फंस रहे गर्मी से बचने को पहाड़ों का रुख कर रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों जाम में फंस रहे गर्मी से बचने को पहाड़ों का रुख कर रहे पर्यटक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन/धर्मपुर। कालका-शिमला एनएच पर गर्मी से बचने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे पर्यटक घंटों जाम में फंस रहे हैं। इससे पर्यटकों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कई दिनों से बदस्तूर यह सिलसिला जा रही है। फोरलेन निर्माण के चलते पर्यटकों के वाहन पट्टा मोड़, कुमारहट्टी, चंबाघाट और ब्रुरी तक जाम में फंस रहे हैं। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
आलम यह है कि इन दिनों पहले चरण में कालका-सोलन और दूसरे चरण में चंबाघाट से शिमला के लिए फोरलेन का कार्य किया जा रहा है। फोरलेन कंपनियों की ओर से एनएच पर खुदाई और ओवरब्रिज निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इन दिनों अधिक गर्मी होने से बाहरी राज्यों से पर्यटक हिमाचल के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस कारण एनएच पर गाड़ियों की संख्या भी बढ़ गई है।
रोजाना एनएच पर कई किलोमीटर तक घंटों जाम लग रहा है। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शनिवार और रविवार के दिन एनएच पर सबसे अधिक जाम की समस्या रहती है। छुट्टी का दिन होने से पर्यटक भारी संख्या में हिमाचल घूमने पहुंच रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने एनएच पर जाम से निपटने के लिए पुलिस कर्मी को तैनात किया है। इसके अलावा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी एनएच पर जाम खुलवाने में लगी हुई है। हालांकि, वाहनों की अधिक संख्या होने के कारण जाम की समस्या फिर भी बन रही है।
विज्ञापन
रेल से शिमला पहुंच रहे पर्यटक
बाहरी राज्यों में बहुत अधिक गर्मी और छुट्टियां होने के कारण पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान से हजारों की संख्या में पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं। पर्यटक एनएच पर जाम की समस्या को देखते हुए रेल से भी कालका-शिमला के लिए सफर कर रहे हैं। इन दिनों रोजाना कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर सात अप-डाउन ट्रेनें फुल शिमला से कालका और कालका से शिमला परिवहन सुविधा दे रही हैं।
2015 में शुरू हुआ था फोरलेन का कार्य
कालका-शिमला हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए एनएचएआई ने परवाणू से सोलन चंबाघाट तक करीब 39 किमी लंबे हाईवे निर्माण के लिए 2015 में अवार्ड किया था। उस समय 39 किमी हाईवे के लिए 748 करोड़ रुपये की राशि आवंटित कर कंपनी को काम समाप्त करने के लिए ढाई साल का समय दिया था। हालांकि इस एनएच पर काफी ऊंचे पहाड़ और कच्ची मिट्टी होने के कारण बार-बार ढहते रहे। इस कारण कंपनी उक्त कार्य को तय समय में नहीं कर सकी। अब फिर बरसात का मौसम आने वाला है और कंपनी ने कार्य को पूरा नहीं किया है। कंपनी ने इस कार्य को करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है।