{"_id":"6116b49b8ebc3ee04a186339","slug":"155-outsource-sanitation-workers-start-strike-demanding-regularisation-in-solan-municipal-corporation-solan-news-sml3802900101","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित करने की मांग पर सफाई कर्मियों की हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित करने की मांग पर सफाई कर्मियों की हड़ताल शुरू
विज्ञापन
सोलन नगर निगम कार्यालय में रेगुलर करने की मांग कर धरने पर बैठे आउटर्सोस कर्मचारी अगामी रणनिति तै?
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। स्वच्छ हिमाचल अभियान के बीच नगर निगम के 155 आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान कर्मियों ने सरकार और नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोला। इस बीच नियमित 73 कर्मियों को वार्डों में रवाना कर दिया गया।
हड़ताल की सूचना मिलने पर एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर्मचारियों को समझाने के प्रयास किए। हालांकि नियमित करने की मांग पर अड़े कर्मियों ने कार्यालय परिसर में सुबह छह बजे से दो बजे तक धरना-प्रदर्शन किया।
सफाई कर्मियों ने कार्यालय में बुधवार को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था लेकिन अंतिम दिन पूरा होने से पहले की निगम आयुक्त की बैठक को ठुकराकर कर्मचारियों ने सरकार और निगम के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उधर, नगर निगम आयुक्त एलआर वर्मा ने कहा कि आउटसोर्स से नियमित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को समझाने के प्रयास किए लेकिन अभी तक कर्मियों ने काम पर लौटने की बात नहीं की है। इन कर्मचारियों को नियमित करने को लेकर महापौर से बातचीत कर हाउस में प्रस्ताव पारित करने का प्रयास करेंगे।