फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   फीस वृद्धि विवाद के बाद अभिभावकों ने जमा करवाई फीस बुक

फीस वृद्धि विवाद के बाद अभिभावकों ने जमा करवाई फीस बुक

Tue, 19 Mar 2019 08:18 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Tue, 19 Mar 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहर के सेंटल्यूक्स स्कूल में चल रहे फीस वृद्धि के विवाद के बाद मंगलवार को विद्यार्थियों की फीसबुक स्कूल प्रबंधन को सौंपी गई। वहीं इसमें स्कूल प्रबंधन की ओर से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों की वार्षिक व स्पोर्ट्स फीस में संशोधन किया गया है। जबकि अभी नौंवी से ऊपर वाली कक्षाओं के विद्यार्थियों की वार्षिक सहित अन्य फीस को लेकर स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों की बैठक में संशोधन को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद ही उक्त कक्षाओं के विद्यार्थियों की फीस को कम करने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावकों ने मोर्चा खोला हुआ है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन भी इस विषय पर मंथन कर रहा है। इसके तहत सेंटल्यूक्स स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को विद्यार्थियों की फीस बुक जमा करवाने के लिए कहा था। इसके बाद अब विद्यार्थियों की फीस बुक स्कूल में जमा करवा दी गई है।
विज्ञापन

अभिभावक समिति की अध्यक्ष देवनी शर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की ओर से विद्यार्थियों की फीस बुक स्कूल में जमा करवाने को कहा गया था। इसके बाद अभिभावकों ने बच्चों की फीस बुक स्कूल में जमा करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर तक तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों की फीस बुक को वापस कर दिया गया था। इसमें वार्षिक व स्पोर्ट्स फीस में आंशिक संशोधन किया गया है। जबकि फीस वृद्धि का सबसे अधिक मुद्दा नौंवी से ऊपर वाली कक्षाओं का है। उन्होंने उम्मीद जताई है, कि स्कूल प्रबंधन की ओर से उक्त कक्षाओं की फीस में भी संशोधन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंसिपल सिस्टर इसोबेल एजनेस ने बताया कि अभिभावकों से विद्यार्थियों की फीस बुक मंगवाई गई है। स्कूल प्रबंधन को फीस बुक सौंपी गई है। इसमें वार्षिक फीस सहित अन्य में कुछ संशोधन किया जा रहा है। स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के साथ चर्चा कर स्कूल को दी जाने वाली वार्षिक फीस में कुछ संशोधन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed