{"_id":"59ff4ef04f1c1b71548baed9","slug":"151509904112-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली रह गए बड़े मैदान, सोलन में नहीं आया कोई भी स्टार प्रचारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली रह गए बड़े मैदान, सोलन में नहीं आया कोई भी स्टार प्रचारक
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
ground
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश शर्मा
सोलन।
चुनाव आयोग ने प्रदेश में धुआंधार प्रचार की अपेक्षा की थी। लेकिन राजनीतिक दल अभी तक आयोग की इस मंशा पर खरे नहीं उतर पाए हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग ने काफी पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। इन तैयारियों के मद्देनजर रैली के लिए स्थल चिहिन्त किए गए। ताकि बड़े नेताओं के आने पर होने वाली जनसभाओं को सैलाब शहर की व्यवस्था को चौपट न करे। लेकिन अभी तक हालात ऐसे हैं कि नेता नुक्कड़ सभाओं से ही संतुष्ट हैं।
खासतौर पर सोलन सदर की बात करें तो यहां न तो भाजपा और न ही कांग्रेस की तरफ से कोई बड़ा चेहरा प्रचार के लिए अभी तक आया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बड़ी पार्टियों ने 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। लेकिन इनमें से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने ही अभी तक सोलन सदर विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं की हैं। भाजपा किसी केंद्रीय नेता को सोलन बुलाने में कामयाब नहीं हो पाई। इसकी वजह से प्रशासन की तैयारियां भी धरी रह गई हैं। प्रशासन ने तीन बड़े मैदान रैलियों के लिए आरक्षित किए थे।
इनमें से पुलिस मैदान, ठोडा और सत्संग मैदान शामिल हैं। इन मैदानों में एक बार में करीब दस हजार लोग जनसभा में शरीक हो सकते हैं। लेकिन किसी भी राजनीतिक दल ने प्रशासन से अभी तक इन मैदानों में रैली करवाने की इजाजत नहीं मांगी है। आलम यह है कि यह तीनों मैदान विरान पड़े हैं। राजनीतिक दलों की जनसभा गंज बाजार और पुराने बस स्टैंड में ही खत्म हो रही हैं। सोलन में स्टार प्रचारकों का सूखा सिर्फ भाजपा की तरफ ही नहीं है। बल्कि कांग्रेस पर भी इसका असर दिख रहा है। कांग्रेस ने आखिर क्षण में पहले पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को बुलाने की पैरवी की थी। लेकिन अंतिम समय में बात नहीं बनी तो उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर को बुलावा दे दिया। लेकिन राज बब्बर के लिए कोई मैदान बुक नहीं करवाया गया है। बल्कि वे रोड शो की शक्ल में सोलन के मतदाताओं के बीच मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
धूमल की जनसभा हो चुकी : वीरेंद्र कश्यप
सांसद वीरेंद्र कश्यप का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सबसे बड़ा चेहरा हैं। इन्हें भाजपा सोलन बुला चुकी है। उनकी जनसभा सोलन में हुई थी और उसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे हैं। जबकि चुनाव से पहले अमित शाह का कार्यक्रम सोलन में हो चुका है। इस वजह से यहां केंद्र से कोई नेता फिलहाल नहीं आ पाया है।
राज बब्बर करेंगे रोड शो : मुकेश
कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर सोलन निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल के पक्ष में रोड शो करेंगे। सपरून चौक से रोड शो शुरू होगा और चौक बाजार सोलन तक राज बब्बर सोलन के लोगों के बीच रहेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक सोलन के लिए सिर्फ राज बब्बर का ही नाम चल रहा है।