{"_id":"59ff0b744f1c1b78548bb078","slug":"151509886836-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी और नगर निगम बनाने में कांग्रेस फेल : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी और नगर निगम बनाने में कांग्रेस फेल : सांसद
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन।
सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा है कि सोलन को नगर निगम और स्मार्ट सिटी का दर्जा सिर्फ भाजपा ही दिलवा सकती है। भाजपा केंद्र से बजट मुहैया करवाएगी। पेयजल समस्या को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए गिरि में बड़ा प्रोजेक्ट छेड़ा जाएगा। वे रविवार को सोलन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में सोलन ही उपेक्षा हुई है। यहां विकास के नाम पर कोई काम नहीं किया गया। पेयजल समस्या पहले से ज्यादा विकराल हो गई है। ट्रांसपोर्ट नगर और नगरनिगम बनाने में भी कांग्रेस कामयाब नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने एजेंडे में इन सभी मुद्दों को शामिल किया है और प्राथमिकता के आधार पर उन्हें पूरा किया जाएगा। भाजपा सब्जी मंडी के विकास पर भी काम करेगी। उन्होंने कहा कि सोलन का विकास न हो पाने के लिए मंत्री धनी राम शांडिल सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेश सरकार में सोलन की बात को प्रमुखता से नहीं रखा। शहर में बहुमंजिला पार्किंग के लिए भाजपा के समय ही प्रयास शुरू हो गए थे। लेकिन कांग्रेस पांच साल में डिफेंस लैंड की उलझन को ही खत्म नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आते ही सोलन शहर में बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण करवाएगी ताकि शहरवासी और बाहर से आने वाले लोग अपनी गाड़ी को निर्धारित स्थल पर खड़ा कर पाएं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता भी उनके साथ मौजूद थे।
विज्ञापन