फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सहायक निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त

पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सहायक निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त

Wed, 20 Mar 2019 09:03 PM IST
pravinder guleria pravinder guleria
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन विनोद कुमार ने जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में सहायक निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों के अनुसार अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए यूको बैंक अर्की के सहायक प्रबंधक रामलाल रघुवंशी, एसबीआई अर्की के उप प्रबंधक प्रवीण, सहायक प्रबंधक एसबीआई बातल दीपक और यूको बैंक कोठी के प्रबंधक मनीष धवन की सहायक व्यय पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नालागढ़ के सहायक प्रबंधक अतुल चावला, पीएनबी नालागढ़ के वरिष्ठ प्रबंधक हरिराम, यूको बैंक बरोटीवाला के सहायक प्रबंधक अजय सूद को बतौर सहायक निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार दून विधानसभा क्षेत्र में केनरा बैंक बद्दी के अधिकारी नीतिश गुप्ता, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बद्दी के प्रबंधक सौरभ आनंद, इलाहाबाद बैंक बद्दी के अधिकारी विकास और पीएनबी बद्दी के उप प्रबंधक सुमित सिंह को सहायक व्यय पर्यवेक्षक की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सीआरआई कसौली के उप सहायक निदेशक अनुराग सांख्यान, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सोलन के उपशाखा प्रबंधक वरुण कुमार, आंध्रा बैंक सोलन के सहायक प्रबंधक पंकज शर्मा और कसौली (अनुसूचित जाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सीआरआई कसौली के उप सहायक निदेशक डॉ. सुभादीप माहापात्रा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया परवाणू के सहायक प्रबंधक रेशम लाल और यूको बैंक कुमारहट्टी के दलवीर सिंह को बतौर सहायक निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन सहायक निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षकों को 25 मार्च को प्रात: 11.00 बजे उपायुक्त कार्यालय सोलन के सम्मेलन कक्ष में प्रशिक्षण के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed