फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   अभिभावकों ने उठाई डीएवी स्कूल के वार्षिक शुल्क हटाने की मांग

अभिभावकों ने उठाई डीएवी स्कूल के वार्षिक शुल्क हटाने की मांग

Thu, 14 Mar 2019 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
अभिभावकों ने उठाई डीएवी स्कूल से वार्षिक शुल्क हटाने की मांग
विज्ञापन

कहा, वार्षिक शुल्क और फीस एक साथ देने में असमर्थ हैं अभिभावक
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए अब अभिभावकों ने कड़ा संज्ञान लेना शुरू कर दिया है। स्कूलों की ओर से प्रति वर्ष बढ़ाई जा रही फीस, और एनुअल चार्जिज को लेकर अभिभावकों ने डीएवी स्कूल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। स्कूल प्रशासन से बढ़ाई फीस और एनुअल चार्जिज को लेकर अभिभावक संघ ने सोलन में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। इसमें स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल के प्रति रोष जताते हुए एनुअल चार्जिज को तुरंत बंद करने की आवाज को एकजुटता से उठाया। अभिभावक संघ के अध्यक्ष तेजिंद्र सिंह, सुरेश, चमन, सुरेंद्र, शर्मा ने बताया कि स्कूल हर साल फीस, एनुअल चार्जिज में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इसका खामियाजा अभिभावकों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल से तीन महीने की इकट्ठी फीस मांगी जा रही है। इसे देने में अभिभावक असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल अपनी मनमर्जी कर रहा है। साथ ही कहा कि स्कूल से लिए जाने वाले निर्णय में अभिभावकों का पक्ष नहीं लिया जा रहा है। सभी ने बताया कि इसे लेकर उन्होंने जिला प्रशासन प्रशासन, उपनिदेशक उच्च शिक्षा से भी स्कूल की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इसमें अभिभावकों ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed